Indian Railway: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, रेलवे शुरू करेगा आगरा- दिल्ली इंटरसिटी

Indian Railway यात्रियों की मांग को देखते हुए आगरा रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर आगरा-दिल्ली इंटरसिटी को दोबारा संचालित करने की अनुमति मांगी गई है। लाकडाउन से आगरा-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बंद है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 08:11 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 08:11 AM (IST)
Indian Railway: दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जल्द मिलेगी राहत, रेलवे शुरू करेगा आगरा- दिल्ली इंटरसिटी
लॉकडाउन से बंद है आगरा दिल्ली इंटरसिटी। यात्रियों को हो रही परेशानी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जल्द ही रेलवे की ओर से राहत मिल सकती है। आगरा रेल मंडल ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे बोर्ड से आगरा-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का दोबारा संचालन शुरू करने को पत्र लिखा है। अब रेलवे बोर्ड से अनुमति मिलने का इंतजार है।

आगरा से हर रोज बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली जाते हैं। इसमें दैनिक यात्रियों की संख्या ठीकठाक होती है। ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे द्वारा आगरा से दिल्ली के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा था। मगर, लाकडाउन से आगरा-दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन का संचालन बंद है। इस ट्रेन के न चलने से दैनिक यात्रियों के साथ आगरा दिल्ली के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। आगरा- लखनऊ इंटरसिटी, आगरा-अजमेर इंटरसिटी का संचालन शुरू होने के बाद से आगरा-दिल्ली इंटरसिटी को शुरू करने की मांग उठ रही थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए आगरा रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर आगरा-दिल्ली इंटरसिटी को दोबारा संचालित करने की अनुमति मांगी गई है। आगरा रेल मंडल के पीआरआे एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे बोर्ड को पत्र भेजा गया है। अनुमति मिलने का इंतजार है।

इन स्टेशनों पर रुकती थी इंटरसिटी

आगरा- दिल्ली इंटरसिटी ट्रेन सुबह छह बजे आगरा कैंट से दिल्ली के लिए चलती थी। ट्रेन राजा मंडी, फरह, मथुरा, वृंदावन रोड, कोसी, होडल, पलवल, असावती, बल्लभगढ़, फरीदाबाद न्यू टाउन, फरीदाबाद, तुगलाकाबाद, ओखला, हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर रुकती है। 

chat bot
आपका साथी