भारत ने संस्कृति और व्यापार से जोड़े रिश्ते

29 व 30 जनवरी को आगरा में होगी 54 देशों की अंतरराष्ट्रीय आफलाइन एवं आनलाइन हाइब्रिड वेबिनार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:00 AM (IST)
भारत ने संस्कृति और व्यापार से जोड़े रिश्ते
भारत ने संस्कृति और व्यापार से जोड़े रिश्ते

आगरा, जागरण संवाददाता । राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय महामंत्री गोलोक बिहारी राय का कहना था कि भारत के लोग शांति, संस्कृति, व्यापार और तकनीक से समृद्ध रहे हैं। उनकी मानसिकता कभी विस्तारवादी नहीं रही। भारतीयों ने हमेशा संस्कृति और व्यापार से दूसरे देशों से अपने रिश्ते जोड़े हैं। भारत का प्रभुत्व निरंतर बढ़ रहा है और आने वाले समय में विश्व की महाशक्तियां उसे नकार नहीं पाएंगी।

उन्होंने बुधवार को छावनी क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान हिद हिमालय महासागर के 54 देशों की होने वाली अंतरराष्ट्रीय आफलाइन एवं आनलाइन हाइब्रिड वेबिनार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 29 व 30 जनवरी को आगरा में होने वाली वेबिनार के लिए 25 देशों की संस्तुति मिल चुकी है और अन्य से संपर्क किया जा रहा है। मंच के राष्ट्रीय मंत्री रजनीश त्यागी का कहना था कि हिद हिमालय महासागर के 54 देशों के प्रतिनिधि भारत में चिकित्सा और शिक्षा का लाभ लेने के लिए आ सकते हैं। मंच के आगरा चैप्टर अध्यक्ष एके सिंह और ब्रिगेडियर मनोज कुमार ने बताया कि वेबिनार के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। शिक्षण संस्थानों की ओर से विशेष रुचि ली जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि युगांडा, तंजानिया, श्रीलंका, अफगानिस्तान और इंडोनेशिया की संस्तुति मिल चुकी है। भारतीय और दूसरे देशों से आने वाले अतिथियों के इंतजाम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान कर्नल जीएम खान, कर्नल राजेश चौहान, अतुल सिंह, गौरीशंकर सिकरवार, पवन सिंह, डा. धर्मेंद्र तोमर, रिकू जैन, सचिन गोयल, भारत सोलंकी, दीपक चाहर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी