Violation of CoronaVirus Protocol: आगरा में कोविड मरीज कम होते ही सरकारी कार्यालयों में बढ़ी लापरवाही

Violation of CoronaVirus Protocol कलक्ट्रेट नगर निगम एडीए तहसील सदर जल संस्थान सहित अन्य कार्यालय हैं शामिल। बिना मास्क के घूमते रहते हैं लोग सिर्फ कागजों में बरती जा रही है सख्ती। पढ़ें आगरा के सरकारी दफ्तरों का हाल।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 04:44 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 04:44 PM (IST)
Violation of CoronaVirus Protocol: आगरा में कोविड मरीज कम होते ही सरकारी कार्यालयों में बढ़ी लापरवाही
बिना मास्क के घूमते रहते हैं लोग, सिर्फ कागजों में बरती जा रही है सख्ती।

आगरा, जागरण संवाददाता। जिले में कोविड मरीजों की संख्या कम होने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में लापरवाही बढ़ गई है। यहां तक कार्यालयों की ठीक तरीके से जांच तक नहीं कराई जा रही है। कर्मचारी और फरियादी बिना मास्क के रहते हैं। वहीं कागजों में सख्ती बरतने की बात कही जा रही है। जल संस्थान कार्यालय का हाल यह है कि 60 फीसद कर्मचारी बिना मास्क के घूमते रहते हैं।

कार्यालय का नाम : कलक्ट्रेट। सुबह के 11 बजे। संयुक्त कार्यालय हो या फिर जिला निर्वाचन कार्यालय कई कर्मचारी और फरियादी बिना मास्क के थे। दो गज की शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था।

कार्यालय का नाम : तहसील सदर। दोपहर के 12 बजे। मुख्य गेट पर न तो थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी और न ही मास्क की जांच। कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ रही थीं लेकिन इसे लेकर ध्यान देने वाला कोई नहीं था।

कार्यालय का नाम : नगर निगम। दोपहर के एक बजे। दरवाजे पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी लेकिन बिना मास्क के लोगों को प्रवेश दिया जा रहा था। कार्यालय परिसर में कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। अफसरों द्वारा काेई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कार्यालय का नाम : आगरा विकास प्राधिकरण। तीसरे पहर तीन बजे। गेट नंबर एक पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। बिना मास्क के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था लेकिन कार्यालय परिसर में कोविड प्रोटोकाल का ठीक तरीके से पालन नहीं हो रहा था।

विभागाध्यक्ष बने हैं अनजान : कोविड की दूसरी लहर ने जिस तरीके से लोगों को परेशान किया। उससे सरकारी कार्यालय अछूते नहीं है लेकिन इसके बाद भी विभागाध्यक्षों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी