मथुरा में शरारती तत्‍वों ने मस्जिद को पहुंचाया नुकसान, इलाके में तनाव, फोर्स पहुंचा

थाना छाता क्षेत्र में नौगांव में एक मस्जिद है। यहां दो से ढाई हजार मुस्लिम आबादी है। रात को अराजक तत्वों ने मस्जिद की दो मीनार तोड़ दी। दीवाल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह मजिस्द तोड़े जाने की जानकारी होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हो गए।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:16 AM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:16 AM (IST)
मथुरा में शरारती तत्‍वों ने मस्जिद को पहुंचाया नुकसान, इलाके में तनाव, फोर्स पहुंचा
मथुरा के नौगांव में मस्जिद को क्षति पहुंचने पर पहुंचे लोगों को समझाती पुलिस।

आगरा, जेेएनएन। मथुरा के थाना छाता क्षेत्र के नौगांव में मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने मस्जिद को तोड़ दिया। सुबह जब लोग मस्जिद की तरफ गए, तब घटना की जानकारी हुई। इससे मुस्लिम समाज मे आक्रोश पनप गया। स्थिति को देखते हुए कई थानों का फोर्स घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है।

नौगांव में एक मस्जिद है। यहां दो से ढाई हजार मुस्लिम आबादी है। रात को अराजक तत्वों ने मस्जिद की दो मीनार तोड़ दी। दीवाल को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह मजिस्द तोड़े जाने की जानकारी होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हो गए। आक्रोश मुखर हो गया। सूचना पर थाना छाता से पुलिस भी गांव पहुंच गई। शेरगढ़ और कोसीकलां थाने का फोर्स भी घटना स्थल पर भेजा जा रहा है। रात को मस्जिद पर कोई नही रहता है। इंस्पेक्टर थाना छाता रवि त्यागी ने बताया, शेरगढ़ मार्ग स्थित मस्जिद की छत पर चार मीनार लगी थीं। एक को तोड़ कर नीचे गिरा दिया गया है और दूसरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सुबह साढ़े पांच बजे जब लोग गए, तब घटना की जानकारी हुई। मस्जिद भी गांव से बाहर है। ग्राम प्रधान लोकेंद्र समेत ग्रमीण थाने पहुंच गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी