फीरोजाबाद में सरेबाजार पति की चप्‍पलों से पिटाई, बचाने आए लोग भी पिटे, देखें वीडियो

फीरोजाबाद में गुरुवार दोपहर उस समय जमकर हंगामा हुआ जब बीच बाजार पत्‍नी ने महिलाओं के साथ आकर पति की चप्‍पलों से जमकर धुनाई कर दी। पति पर दूसरी शादी करने का आरोप है। नौ साल पहले हुई थी शादी अदालत में चल रहा है मामला।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:41 AM (IST)
फीरोजाबाद में सरेबाजार पति की चप्‍पलों से पिटाई, बचाने आए लोग भी पिटे, देखें वीडियो
फीरोजाबाद में दुकान में घुसकर पति की पिटाई करती महिला।

आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद में गुरुवार दोपहर में हुआ घटनाक्रम इस समय इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियों में है। दरअसल पत्नी ने दुकान पर बैठे पति की चप्पलों से बीच बाजार पिटाई कर दी। जो लोग पति को बचाने आए, उन्‍हें पत्‍नी के साथ आईं महिलाओं ने घेर लिया और उन पर भी चप्‍पलें बरसा दीं। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना मक्खनपुर के एक गांव निवासी महिला की शादी नौ वर्ष पूर्व शम्भू नगर निवासी एक युवक से हुई थी। एक साल बाद ही दोनों में अनबन हो गई। मामला न्यायालय में चल रहा है। गुरुवार दोपहर 12 बजे महिला अपनी भाभी के साथ नगर पालिका के सामने स्थित पति की दुकान पर पहुंच गई। उसने दूसरी महिला से शादी करने का आरोप लगाते हुए पति की चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी।

दूसरी शादी पड़ गई भारी...पहली पत्नी ने साथी महिलाओं के साथ सरेआम जमकर बरसाए जूते-चप्पल...फीरोजाबाद की घटना। pic.twitter.com/vQ5VDzZdzl

— umesh tiwari 🇮🇳 (@umeshtiwari08) June 24, 2021

यह देखकर वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ लोग बीच बचाव तो कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। कुछ समय बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और पति, पत्नी को थाने ले गई। इसके बाद उनका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि महिला अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगा रही है, जबकि वह मना कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी