भवानी सिंह को बधाई देने लखनऊ पहुंचे ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान

प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाए जाने पर दी बधाई लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में मिले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 06:35 AM (IST)
भवानी सिंह को बधाई देने लखनऊ पहुंचे ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान
भवानी सिंह को बधाई देने लखनऊ पहुंचे ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान

जेएनएन, आगरा। भाजपा के ब्रज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह को प्रदेश सह संगठन महामंत्री बनाए जाने पर शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने भवानी सिंह को मिष्ठान खिलाकर गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान भवानी सिंह ने पिनाहट के बारे में ब्लाक प्रमुख से जानकारी हासिल की। कर्मवीर के सह संगठन महामंत्री बनाए जाने पर जताया हर्ष

जेएनएन, आगरा। फतेहपुर सीकरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर जी को भाजपा में प्रदेश का सह संगठन महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र फौजदार, पालिकाध्यक्ष त्रिलोक चंद मित्तल, डा. संजीव पला सिंह, राहुल घाटी, यदुवीर माहुरा, श्यामवीर ंिसह, भोला पहलवान, अंसार कुरैशी आदि ने हर्ष जताया है। पंचायत भवन व शौचालय निर्माण में गोलमाल की शिकायत

जेएनएन, आगरा। जैतपुर ब्लाक का कचौराघाट गांव में सुलभ सुलभ शौचालय व पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग कर पैसे बचाने का आरोप लगाया है। उनका कहना कि ब्लाक में शिकायत के बाद भी ब्लाक अधिकार मामले की जांच नहीं कर रहे हैं। वहीं अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गांव के सोनू ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं हैं। शिकायत आने पर जांच कराई जाएगी। वांछित को पुलिस ने पकड़ा

जेएनएन, आगरा। फतेहाबाद पुलिस ने शुक्रवार को चोरी के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक साल पहले छतरिया में हुई चोरी में वाछित चल रहा युवक अवंती चौक से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपित हरी सिंह निवासी छतरिया पुरा का है। सड़क हादसे में वृद्ध घायल

जेएनएन, आगरा। खदौली में आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर शुक्रवार को नगला महाराज धर्म काटे के सामने 60 वर्षीय मुरारीलाल निवासी कालिंदी विहार निवासी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी