आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आरटीओ के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक की बढ़ेंगी मुश्किलें

मुकदमा दर्ज कराने के बाद अब गिरफ्तार कर सकती है एंटी करप्शन टीम। मूलरूप से मथुरा निवासी होती लाल शर्मा आरटीओ कार्यालय में प्रधान सहायक रहे थे। उनके खिलाफ हरीपर्वत थाने में मंगलवार रात को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:27 PM (IST)
आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आरटीओ के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक की बढ़ेंगी मुश्किलें
आरटीओ के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं।

आगरा, जागरण संवाददाता। आरटीओ के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। एंटी करप्शन टीम ने उनके खिलाफ हरीपर्वत थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब एंटी करप्शन टीम इसमें आगे जांच करेगी। कोर्ट से वारंट जारी होने पर टीम उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

मूलरूप से मथुरा में मांट के नगला बिंदू निवासी होती लाल शर्मा आरटीओ कार्यालय में प्रधान सहायक रहे थे। उनके खिलाफ हरीपर्वत थाने में मंगलवार रात को आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है। एंटी करप्शन टीम ने होती लाल शर्मा की वर्ष 2008 से 2017 तक की आय और व्यय की जांच की थी। इसमें यह पाया कि आय से अधिक संपत्तियां खरीदी गईं। इन संपत्तियों में कई अचल संपत्तियां भी शामिल हैं। ये संपत्तियां नौकरी के दौरान ही खरीदी गई थीं। मगर, जांच में होती लाल इसके स्रोतों की जानकारी और साक्ष्य एंटी करप्शन टीम को नहीं दे सके थे। अब हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद एंटी करप्शन टीम इसकी विवेचना करेगी। इसमें एक एक बिंदु की गहनता से जांच की जाएगी। खुली जांच के दौरान सामने आए तथ्य और साक्ष्य भी विवेचना में अहम रहेंगे। एंटी करप्शन टीम अब इस मामले इनी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाएगी। कोर्ट से आरोपित के गैर जमानती वारंट जारी होने पर गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी