Death by Fever: आगरा में बुखार से 24 घंटे में दो मासूम समेत तीन की मौत, अब तक 30 की गई जान

जानलेवा बुखार आगरा जिले में औसतन हर 24 घंटे में दो की ले रहा है जान। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग डेंगू की पुष्टि नहीं करता आखिर बुखार कौन सा है ये भी बताने को तैयार नहीं। जिलाधिकारी पीएन सिंह पहुंचे हैं पिनाहट में व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लेने।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 01:50 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 01:50 PM (IST)
Death by Fever: आगरा में बुखार से 24 घंटे में दो मासूम समेत तीन की मौत, अब तक 30 की गई जान
बुखार से मौतें होने पर पिनाहट सीएचसी का दौरा कर बाहर निकलते डीएम पीएन सिंह।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में बुखार जानलेवा बनता जा रहा है। 24 घंटे में बुखार से तीन मौत हो चुकी हैं। प‍िनाहट क्षेत्र में ही मंगलवार को तीन मौतें हुई हैं। यही हाल अन्‍य क्षेत्रों का है। बुखार के प्रकोप को रोकने कें ल‍िए स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग तमाम दावेे कर रहा है, इसके बाद भी बुखार का प्रकोप लगातार बढता जा रहा है। देहात क्षेत्र में इस प्रकोप को रोकने के ल‍िए अभी तक पर्याप्‍त इंतजाम नही क‍िए गए है। दूसरी ओर 14 द‍िन में 30 मौत हो चुकी है।

पिनाहट क्षेत्र के गांव नगला भरी निवासी गिर्राज की एक वर्षीय पुत्र जाह्नवी की जान भी बुखार ने ले ली। उसका एक सप्ताह से इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार शाम को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसे आगरा के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। उपचार के दौरान रात करीब बारह बजे उसकी मौत हो गई। क़स्बा के मुहल्ला पूरन पुरा में बुखार से अल्‍पेश की मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार अल्पेश को दो दिन से बुखार आ रहा था। न‍िजी अस्‍पताल पर दवा ली। सोमवार शाम को अचानक तबियत ख़राब हो गयी। फतेहाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। पिनाहट के गांव पुरा नत्था झोरिया (खैरडंडा) निवासी किसान भूरी सिंह उम्र 42 वर्ष की बुखार से मौत हो गई। पर‍िजनोंं के अनुसार भूरी स‍िंंह जनपद मुख्‍यालय स्‍थ‍ित जीवन रेखा हॉस्पिटल में तीन दिन से भर्ती था। मंगलवार सुबह 6 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

आगरा में लगातार डेगू के मरीज म‍िल रहे है। सोमवार को भी डेंगू के 15 नए मरीज मिले हैं। डेंगू के मरीजों में तेज बुखार आने के साथ शरीर में दर्द हो रहा है। इसमें आगरा के आठ मरीज हैं। बरहन क्षेत्र में भी कल दो मौतें हुई थीं।

उधर, सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में भर्ती 13 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, इसमें आगरा के छह मरीज हैं। फिरोजाबाद के तीन, मैनपुरी का एक, हाथरस के दो, एटा एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। 20 मरीज भर्ती हैं, 11 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। और छह नए मरीज भर्ती हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यहां 13 मरीज भर्ती हैं।

बुखार के नाम पर हो रहा मजाक

अब तक आगरा में बुखार से 30 मौतें हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि कोरोना वायरस संक्रमण की तरह ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग इस बार भी आंकड़ों से खिलवाड़ कर रहा है। मरीज डेंगू के भर्ती हो रहे हैं लेकिन मौत हो जाने के बाद उन्‍हें डेंगू से मृतक नहीं दर्शाया जा रहा है। बल्कि रहस्‍यमयी बुखार जताया जा रहा है। विज्ञान के दौर में आखिर ये रहस्‍यमयी बुखार है क्‍या, इसे बताने को भी कोई तैयार नहीं।

डीएम ने किया पिनाहट का निरीक्षण

पिनाहट में डेंगू का प्रकोप है। अब तक यहां बुखार से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जिलाधिकारी पीएन सिंह मंगलवार दोपहर पिनाहट सीएचसी पहुंचे और यहां व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। सीएचसी पर मौजूद मरीजों का उन्‍होंने हाल जाना। अधीक्षक से उन्‍होंने गांवों में कैंप लगाने और एन्टी लार्वा स्‍प्रे कराने का कहा है। खंड विकास अधिकारी को सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने को कहा है।

chat bot
आपका साथी