Murder Case in Agra: आगरा के छत्ता में महिला की हत्या, फ्लैट में बंद मिला शव

Murder Case in Agra दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना जांच कर रही पुलिस। जाटनी के बाग निवासी ऊषा अग्रवाल अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। कई दिनों से वे अपने फ्लैट से बाहर नहीं निकली थीं। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों को उनके फ्लैट से दुर्गंध आई।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 05:51 PM (IST)
Murder Case in Agra: आगरा के छत्ता में महिला की हत्या, फ्लैट में बंद मिला शव
उषा अग्रवाल का फाइल फोटो जिनकी जाटनी का बाग में हत्या कर दी गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। छत्ता के जाटनी का बाग में एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव फ्लैट में बंद मिला। दुर्गंध आने पर पुलिस को जानकारी हुई। इसके इसके बाद पुलिस जांच कर रही है। महिला अपने फ्लैट में अकेली रहती थी।

जाटनी के बाग निवासी ऊषा अग्रवाल अपने फ्लैट में अकेली रहती थीं। कई दिनों से वे अपने फ्लैट से बाहर नहीं निकली थीं। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों को उनके फ्लैट से दुर्गंध आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर छत्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उनके फ्लैट पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस ने अंदर देखा तो ऊषा का शव पड़ा था। मुंह से कंबल लिपटा हुआ था। ऊषा की बहन सुनीता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि करीब 10-12 वर्ष से ऊषा अकेली फ्लैट में रह रही थीं। किसी ने उनकी हत्या कर फ्लैट से ताला लगा दिया था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। मौके से फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। इंस्पेक्टर छत्ता ने बताया कि महिला का शव फ्लैट में अंदर मिला है। फ्लैट में बाहर से ताला लगा था। इसलिए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।स्वजन ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। महिला फ्लैट में अकेली रहती थी। उनकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। स्वजन से बातचीत करके हत्या की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी देखी जा रही है। महिला की हत्या का पर्दाफाश करने का प्रयास किया जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी