Navratri: नौ दिन पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, घाटों पर पुलिस का पहरा

Navratri घाटों पर बनाए गए कुंडों में हो रहा विसर्जन। बहुत से लोगों ने रविवार की शाम को ही कर दिया था प्रतिमाओं का विसर्जन। कोरोना वायरस संक्रमण काल के चलते पिछले साल की तुलना में इस साल कम जुट रहे हैं लोग।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:41 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:41 PM (IST)
Navratri: नौ दिन पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, घाटों पर पुलिस का पहरा
सोमवार सुबह ताजमहल के पार्श्‍व में यमुना में देवी प्रतिमा का विसर्जन करते युवा।

आगरा, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र में आदिशक्ति की नौ दिन आराधना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। सोमवार को सुबह से ही यमुना किनारे बनाए गए कुंडों पर प्रतिमा विसर्जन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ढोल की थाप पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए वो प्रतिमा विसर्जन कर रहे हैं। शहर के प्रमुख घाटों पर पुलिस का पहरा है। कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने पर जोर है।

शारदीय नवरात्र की शुरुआत 17 अक्टूबर को हुई थी। रविवार को नवमी पूजन किया गया। सोमवार को सुबह से हाथी घाट, दशहरा घाट, बल्केश्वर घाट, कैलाश घाट पर बने कुंडों में प्रतिमा विसर्जन को श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालु गुलाल उड़ाते और ढोल की थाप पर नाचते हुए कुंडों तक पहुंच रहे हैं। कुंडों पर पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा रहा है। माता से कोरोना के खात्मे को प्रार्थना की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी