ढोल-नगाड़ों पर झूमते हुए दी दुर्गा मैया को विदाई

देहात अंचल में किया गया मूर्ति विसर्जन दिनभर चलता रहा सिलसिला घाटों पर लेकर पहुंचे भक्त मूर्ति तैनात रहा सुरक्षा बल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:15 AM (IST)
ढोल-नगाड़ों पर झूमते हुए दी दुर्गा मैया को विदाई
ढोल-नगाड़ों पर झूमते हुए दी दुर्गा मैया को विदाई

जागरण टीम, आगरा। नवरात्र पर देहात अंचल में जगह-जगह विराजमान देवी मां की मूर्तियां का विसर्जन शुक्रवार को उत्साह से किया गया। सुबह से शाम तक विसर्जन करने का सिलसिला जारी रहा। माता के जयकारों के साथ भक्तों ने विसर्जन किया।

संसू, फतेहाबाद: कस्बा व आसपास के क्षेत्रों में रखी दुर्गा मूर्तियों को यमुना नदी व अन्य जलाशयों में विसर्जन किया गया। विसर्जन से पहले पंडालों मे सुबह पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। स्वारा घाट, बटेश्वर,चंबल नदी के पुल पर, संमोगर घाट आदि पर विसर्जन हुआ। सभी घाटों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बाह: बटेश्वर में अस्थाई कुंडों में मूर्ति विसर्जन किया गया। ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहन से लोग मूर्ति को लेकर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक बाह जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ सुबह से ही मौजूद रहे।

संसू, पिनाहट: मातारानी की मूर्तियों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए भक्त विसर्जन के लिए चंबल नदी घाट पहुंचे। यहां कुंड में मूर्ति विसर्जन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। बलाई घाट पर भी श्रद्धालु ने विसर्जन के लिए पहुंचे यहां लोगों पुलिस की अनदेखी की वजह से लोगों ने यमुना में ही विसर्जन किया।

फतेहपुर सीकरी: बैंडबाजे और भजनों के साथ मातारानी को विदा किया। प्रभारी निरीक्षक ने थाना परिसर में बने मंदिर में देवी देवताओं का भोग लगाया और भंडारे का आयोजन किया। सभासद राजेंद्र प्रजापति ने भी भंडारे का आयोजन किया। रावण का वध होने पर देवों ने की पुष्पवर्षा

जागरण टीम, आगरा। पिनाहट कस्बे में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को दशहरा पर रावण वध का मंचन किया गया। रामलीला में राम रावण का भीषण युद्ध हुआ। इधर से श्रीराम और उधर से रावण के बाण एक दूसरे के बाण को काट रहे थे। श्रीराम के प्रहार से हर बार रावण बच जाता है। तब विभीषण श्रीराम से कहते हैं कि रावण की नाभि में अमृत होने के कारण उसका वध नहीं हो पा रहा है। तब राम रावण एक बाण रावण की नाभि पर चलाते हैं और उसका वध हो जाता है। तब देवता हर्षित होकर आकाश से पुष्पवर्षा करते हैं। इस दौरान रावण दहन भी किया गया। रामलीला में क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह ने राम लक्ष्मण सीता के स्वरूप की आरती उतारी और पूजन किया। मानिकपुरा में रावण वध, नगलाभरी मे हुआ सीता हरण

बसई अरेला के गांव मानिकपुरा में चल रही रामलीला मे शुक्रवार को राम रावण युद्ध हुआ। जिसमें श्रीराम ने रावण का वध कर दिया। वहीं नगलाभरी में आयोजित रामलीला में रावण द्वारा सीता माता के हरण की लीला का मंचन किया। बरहन में रावण का पुतला फूंका

जागरण टीम, आगरा। बरहनकस्बे में दशमी पर शुक्रवार को रामलीला का मंचन किया गया। इसमें मेघनाथ, कुंभकरण, रावण आदि राक्षसों का वध किया। इसके बाद रावण का पुतला फुंका।

chat bot
आपका साथी