जान बचाएगा आइएमए, कार्यकाल पर रार

आइएमए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ डा. राजीव उपाध्याय ने संभाला पदभार कार्यकारिणी का सितंबर तक है कार्यकाल संविधान में नहीं हुआ संशोधन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 05:11 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 05:11 PM (IST)
जान बचाएगा आइएमए, कार्यकाल पर रार
जान बचाएगा आइएमए, कार्यकाल पर रार

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना की दूसरी लहर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आइएमए, आगरा मरीजों की जान बचाएगा। रविवार को होटल क्लार्क शिराज में आइएमए, आगरा की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली, एकजुट होकर मरीज हित में काम करने का संकल्प लिया। वहीं, नई कार्यकारिणी के कार्यकाल को लेकर रार हो गई।

आइएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. डीवी शर्मा ने डा. राजीव उपाध्याय और उनकी टीम को शपथ दिलाई। डा. रवि पचौरी ने कार्यभार सौंपा। कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में निजी चिकित्सकों की जिम्मेदारी पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। मरीजों की जान बचानी है। अध्यक्ष डा. राजीव उपाध्याय ने कहा कि एकजुट होकर आइएमए, आगरा मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने और संबंध सुधारने के लिए कार्य करेगा।

उधर, हर साल सितंबर में आइएमए के चुनाव होते हैं। अक्टूबर से सितंबर तक कार्यकाल होता है। मगर, कोरोना संक्रमण के चलते सितंबर में चुनाव नहीं हुए। मार्च में चुनाव कराए गए। मौखिक रूप से आइएमए की नई कार्यकारिणी का कार्यकाल अप्रैल से मार्च तक कर दिया गया। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। चुनाव अधिकारी डा. सुधीर धाकरे का कहना है कि संविधान में संशोधन के बिना कोई बदलाव नहीं किया जा सकता है। नई कार्यकारणी का कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो जाएगा। चुनाव कराने होंगे। इसे लेकर आइएमए के पदाधिकारी और सदस्य आमने-सामने आ गए हैं। आइएमए स्टेट आफिसर डा. एसके राजू, डा. सुनील शर्मा, डा. एसके कालरा, डा. सीमा सिंह, डा. अरुण जैन, डा. मनोज शर्मा, डा. आलोक मित्तल, मीडिया प्रभारी डा. पंकज नगाइच आदि मौजूद रहे। आइएमए, आगरा की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष - डा. राजीव उपाध्याय अध्यक्ष निर्वाचित -डा. ओम प्रकाश यादव

उपाध्यक्ष -डा. मोहन भटनागर, डा. सचिन मल्होत्रा

सचिव - डा. अनूप दीक्षित

कोषाध्यक्ष -डा. जितेंद्र चौधरी

संयुक्त सचिव -डा. गौरव खंडेलवाल, डा. रजनीश मिश्रा

सांस्कृतिक सचिव - डा. पंकज नगाइच वैज्ञानिक सचिव - डा. मनोज कुमार शर्मा संपादक - डा. अरुण जैन फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर - डा. डीवी शर्मा आइएमए एएमएस

चेयरमैन - डा. संतोष कुमार वाइस चैयरमैन - डा. योगेश सिघल सचिव - डा. डीवीएस भदौरिया कोषाध्यक्ष - डा. शोभित पी सक्सेना नामांकन पत्र लिए वापस उपाध्यक्ष - डा. एचएल राजपूत संयुक्त सचिव - डा. अरविद गुप्ता वैज्ञानिक सचिव - डा. अमृत गोयल

chat bot
आपका साथी