IG Agra Transferred: आइजी नवीन अरोरा का तबादला, नचिकेता संभालेंगे अब आगरा रेंज

IG Agra Transferred केंद्र की प्रतिनियुक्ति से लौटे नचिकेता झा होंगे आइजी आगरा रेंज। नवीन अरोरा को पुलिस मुख्यालय में आइजी बजट बनाया गया। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नवीन अरोरा ने ही की थी पहल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 08:22 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 07:24 AM (IST)
IG Agra Transferred: आइजी नवीन अरोरा का तबादला, नचिकेता संभालेंगे अब आगरा रेंज
आगरा के आइजी नवीन अरोरा का तबादला हो गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्र की प्रति नियुक्ति से लौटे नचिकेता झा आइजी रेंज आगरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार की रात को आगरा पहुंचे झा ने चार्ज संभाल लिया। वहीं, नवीन अरोरा को पुलिस मुख्यालय में आइजी बजट बनाया गया है। नवीन अरोरा ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की मुहिम छेड़ी थी। उनकी 31 दिसंबर तक प्रोन्नति होनी है। वह एडीजी बन जाएंगे।

मूलरूप से रांची के रहने वाले नचिकेता झा वर्ष 2003 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह लंबे समय तक केद्र में प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। इंटेलीजेंस ब्यूरो (आइबी) में उप निदेशक के पद रहे हैं। बुधवार की रात को आगरा पहुंचे नचिकेता झा ने पदभार संभाल लिया। वहीं, नवीन अरोरा ने अपने छह महीने के कार्यकाल के दौरान रेंज में कई अहम अभियान चलाए। इसमें यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए उनके द्वारा छेड़ी गई मुहिम प्रमुख है। उन्होंने भगवान टाकीज व हरीपर्वत समेत शहर के दस प्रमुख चौराहों को सुधसार के लिए चिन्हित किया। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक कर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया। एसपी सिटी, एएसपी और सीओ को इन चौराहों की जिम्मेदारी सौंपी। उनकी इस मुहिम से शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार दिखाई दिया। इसके अलावा रेंज में आपरेशन शिकंजा के तहत पेशेवर अपराधियों के खिलाफ अभियान चला 125 से अधिक इनामी बदमाशों को पकड़ा। गैंगस्टरों की कई करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कराई।

chat bot
आपका साथी