UP Assembly Election 2022: गलत है नाम और पता तो आगरा में 27 को बूथ पर पहुंचिए जनाब, मुफ्त में बनेगा वोटर कार्ड

आगरा में 27 नवंबर की सुबह दस से तीसरे पहर चार बजे तक बूथों में मिलेंगे बीएलओ। 1200 वोटर पर एक होगा बूथ तीस नवंबर तक चलेगा विशेष अभियान। आगामी विधानसभा चुनाव में 1200 वोटर पर एक बूथ होगा। इससे पूर्व 1500 वोटर पर एक बूथ होता था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:19 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:19 AM (IST)
UP Assembly Election 2022: गलत है नाम और पता तो आगरा में 27 को बूथ पर पहुंचिए जनाब, मुफ्त में बनेगा वोटर कार्ड
आगरा में वोटर कार्ड में संशोधन को 27 नवंबर को कैंप लगाया जा रहा है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आपके वोटर कार्ड में नाम, पता, उम्र या फिर अन्य कोई त्रुटि है तो देर न करें। 27 नवंबर को बूथ पर पहुंचे जहां सुबह दस से तीसरे पहर चार बजे तक बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) मिलेंगे। निर्धारित फार्म भरकर जमा कर दें। इसके लिए कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक से तीस नवंबर तक विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। कोविड संक्रमण के चलती आगामी विधानसभा चुनाव में 1200 वोटर पर एक बूथ होगा। इससे पूर्व 1500 वोटर पर एक बूथ होता था। जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों में साढ़े 33 लाख वोटर हैं।

घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ : उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि बीएलओ घर-घर पहुंचेंगे और मतदाता सूची से मृतकों के नाम हटाएंगे।

हर दिन पहुंचती हैं शिकायतें : कलक्ट्रेट और तहसील सदर में वोटर कार्ड न बनने या फिर उसमें त्रुटि को लेकर हर दिन शिकायतें पहुंचती हैं। संबंधित अफसरों के पास शिकायतों को निस्तारण के लिए भेज दिया जाता है।

तहसील में जमा कर सकते हैं फार्म : तहसील सदर में आगरा उत्तर, दक्षिण, आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्रों के अलग से काउंटर बने हुए हैं। जहां पर किसी भी कार्य दिवस में आप फार्म जमा कर सकते हैं।

मतदान को बढ़ाने का होगा प्रयास : डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान को बढ़ाने का प्रयास होगा। इसके लिए सभी डिग्री कालेजों में विशेष कार्यक्रम होंगे। रैली निकाली जाएंगी और शिविर आयोजित होंगे। इससे मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी