Flights from Agra: ताजनगरी से पर्यटन स्थलों के शुरू हों उड़ान तो पर्यटन को लगे पंख

पूर्व में आगरा-दिल्ली-खजुराहो-वाराणसी के चलती थी फ्लाइट। आगरा-जयपुर और आगरा-जैसलमेर के लिए भी थी फ्लाइट। आगरा-मुंबई और आगरा-भोपाल फ्लाइट चल रही है स्थगित। गोवा-आगरा-दिल्ली फ्लाइट भी कुछ दिन संचालन के बाद हुई बंद। आगरा से मुबई की फ्लाइट के दुबारा से चालू होने का इंतजार।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 06:01 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 06:01 PM (IST)
Flights from Agra: ताजनगरी से पर्यटन स्थलों के शुरू हों उड़ान तो पर्यटन को लगे पंख
इंडिगो की मुंबई तक विमान सेवा शुरू होने का आगरा को इंतजार है।

आगरा, जागरण संवाददाता। बंगलुरु, अहमदाबाद और नागपुर के बाद अब लखनऊ भी हवाई मार्ग के माध्यम से आगरा से जुड़ने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने एक अक्टूबर से इस रूट पर अपनी हवाई सेवा शुरू करने का एलान कर दिया है। इसके लिए टिकट भी बुक किए जा रहे हैं। ऐसे में ताजनगरी के पर्यटन से जुड़े लोगाें ने पर्यटन स्थलों को आगरा से सीधे जोड़ने के लिए अपनी आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पर्यटन के मानचित्र पर विश्व में सितारे की तरह से चमकने वाली ताजनगरी को विभिन्न पर्यटन स्थलों से सीधे जोड़ने की जरूरत है। तभी यहां के पर्यटन को पंख लग सकेंगे। हालांकि पर्यटन संस्थाएं तो लंबे समय से ताजनगरी में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइटों के संचालन की मांग कर रही हैं लेकिन सिविल एयरपोर्ट के अभाव में इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। सिविल फ्लाइटों के लिए फिलहाल एयरफोर्स के खेरिया हवाई अड्डे का ही उपयोग करना पड़ रहा है।

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि आगरा एक महत्वपूर्ण शहर है।ताजमहल को देखने के लिए देश-दुनिया के विभिन्न कोनों से पर्यटक यहां आते हैं। ऐसे में उन्हें सहूलियत प्रदान करने के लिए यहां हवाई सेवा को सुचारु करने पर जोर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। पूर्व में यहां के लिए आगरा से फ्लाइट थी लेकिन कुछ दिनों के संचालन के बाद यह बंद हो गई। इसे फिर से शुरू किए जाने की जरूरत है। इसी प्रकार, जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, वाराणसी, खजुराहो आदि पर्यटन स्थलों के लिए भी फ्लाइट होनी चाहिए। इसके साथ ही साउथ के भी कई प्रमुख शहरों के बीच भी फ्लाइट होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी