अगर अब तक नहीं लगवाई है Corona वैक्‍सीन तो आज आगरा में बिना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं Vaccination

आगरा में शुक्रवार को बिना पूर्व पंजीकरण के 82 हजार लोगों को कोरोना से बचाव को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य। हर ब्लाक में पांच हजार लगाई जाएगी वैक्सीन। 425 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन। आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा अपने साथ।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 11:47 AM (IST)
अगर अब तक नहीं लगवाई है Corona वैक्‍सीन तो आज आगरा में बिना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं Vaccination
आगरा में शुक्रवार को बिना पूर्व रजिस्‍ट्रेशन वैक्‍सीन लगाई जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। अगर आपके अभी तक वैक्सीन नहीं लगी है तो शुक्रवार को अपना आधार कार्ड लेकर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच जाएं। वैक्सीन लगा दी जाएगी, जिन लोगों के दूसरी डोज नहीं लगी है, वे भी केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा सकते हैं। विशेष अभियान के तहत पूर्व पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर और देहात के 425 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी, 82 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

जिले में 18 से अधिक उम्र के 31. 20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। 15 लाख से अधिक डोज लग चुकी हैं, करीब 13 लाख लोगों के वैक्सीन की पहली डोज लगी है। अभी 18 लाख लोगों के वैक्सीन की पहली डोज लगाई जानी है। कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को देहात के 300 और शहर के 125 केंद्रों पर 82 लाख वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 18 से अधिक उम्र के लोगों को पूर्व पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। वे केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगवा सकते हैं। अपने साथ आधार कार्ड लेकर आएं।

हर ब्लाक में पांच हजार वैक्सीन का लक्ष्य

देहात में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या कम है। ऐसे में विशेष अभियान के तहत हर ब्लाक में पांच पांच हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है, इस तरह 15 ब्लाक में 75 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए चिकित्सकों की डयूटी लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी