Family Counselling: आगरा में पुलिस के सामने पत्नी को मनाने के लिए पति को खानी पड़ीं तीन कसमें

Family Counselling चार साल पहले हुई थी दंपती की शादी। रोज रात को देर से आता सुबह जल्दी चला जाता था पति। नाराज होकर मायके आई पत्नी ने पुलिस से कर दी शिकायत। पति ने किया रोज रात को जल्दी घर लौटने और सात दिन में बाजार घुमाने का वादा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:19 PM (IST)
Family Counselling: आगरा में पुलिस के सामने पत्नी को मनाने के लिए पति को खानी पड़ीं तीन कसमें
पति ने किया रोज रात को जल्दी घर लौटने और सात दिन में बाजार घुमाने का वादा।

आगरा, जागरण संवाददाता। परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस और कांउसलर के सामने बिल्कुल फिल्मी सीन था। पत्नी बेहद गुस्से में थी। पति रोज रात को देर से आता था। सुबह जल्दी चला जाता था। चार साल से समझाने का प्रयास करके पत्नी हार गई थी। वह पति के साथ घर लौटने को राजी नहीं थी। काउंसर द्वारा करीब एक घंटे समझाने का प्रयास किया। पत्नी को मनाने के लिए पति ने पुलिस के सामने तीन कसम खाईं तब तक जाकर उसकी नाराजगी दूर हुई। पति के साथ घर लौटने को राजी हुई।

मामले के अनुसार सदर क्षेत्र निवासी युवती की शादी चार वर्ष पहले हुई है। पति ताजगंज का रहने वाला है। दंपती के दो बच्चे हैं। पति दवा व्यापारी के यहां काम करता है। वह शादी के बाद से रोज रात को देर से आता है। सुबह जल्दी काम पर चला जाता है। पत्नी ने अपने लिए भी समय निकालने की कहा। पति लगातार उसकी बात को अनसुना कर रहा था। इससे पत्नी नाराज हो गई। वह मायके चली आई। पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने मामला काउंलसर के पास भेज दिया। इससे कि पति-पत्नी की काउंसिलिंंग करके उनमें सुलह कराई जा सके।

रविवार को दंपती परिवार परामर्श केंद्र काउंसर के पास आए थे। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि पति के देर से आने की आदत से वह परेशान हो गई है। उसकी दिनचर्या बिगड़ गई है। पति देर से आते हैं, सुबह जल्दी काम पर चले जाते हैं। इससे वह अपनी कोई बात या समस्या पति से नहीं कह पाती है। वहीं पति का कहना था कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। इसमें देर रात तक काम करना पड़ता है। सुबह भी जल्दी जाना होता है। यदि वह यह सब नहीं करेगा तो परिवार का खर्चा कैसे चलेगा। इसके बाद काउंसलर ने दोनों को समझाया।

पत्नी को मनाने के लिए पति ने पत्नी से तीन वादे किए पहला वह रात को जल्दी आएगा, जिस दिन देर होगी वह पत्नी को फोन कर देगा। दूसरा वादा किया कि उसे दो सप्ताह में एक बार अपने साथ बाजार घुमाने ले जाएगा। तीसरा वादा किया कि वह उसकी बातों को अनसुना नहीं करेगा। पति द्वारा पुलिस के सामने तीन ये तीन वादों को निभाने की कसम खाने पर पत्नी की नाराजगी दूर हुई। वह उसके साथ घर लौटी।

काउंलर ने कराई छह पति-पत्नी में सुलह

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसलर ने छह पति-पत्नी में सुलह कराई। इनमें किसी पत्नी को पति के शराब पीने, किसी को पति द्वारा मारपीट करने आदि की शिकायतें थीं। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कुल 30 दंपती बुलाए गए थे। इनमें आठ पति-पत्नी उपस्थित हुए। जबकि 12 दंपती में एक पक्ष ही आया।इन सभी को काउंसिलिंग के लिए आगे की तारीख दी गई है। वहीं दो पति-पत्नी को अगली तारीख पर काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। 

chat bot
आपका साथी