भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग आढ़ती की तबीयत बिगड़ी

बसई की अवैध सब्जी मंडी के विरोध में बरौली अहीर में भूख हड़ताल कर रहे हैं आढ़ती चौथे दिन मंडी सचिव की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर जताया विरोध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST)
भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग आढ़ती की तबीयत बिगड़ी
भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग आढ़ती की तबीयत बिगड़ी

जागरण टीम, आगरा। बसई की सब्जी मंडी के विरोध में चल रही भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। शनिवार को भूख हड़ताल पर बैठे बुजुर्ग आढ़ती की तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर उनका उपचार किया। आढ़तियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग नहीं मान ली जाती, भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं विरोध स्वजन आढ़तियों ने मंडी सचिव शिवकुमार राघव की प्रतीकात्मक शवयात्रा भी निकाली।

बरौली अहीर में स्थित सब्जी मंडी के आढ़ती बसई में स्थित अवैध सब्जी मंडी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अवैध मंडी का संचालन होने से किसान बरौली अहीर मंडी में नहीं पहुंचते। जबकि उन्होंने काफी रकम खर्च कर यहां दुकानें खरीदी हैं। इसी के विरोध में चार दिन से भूख हड़ताल चल रही है। इसमें प्रतिदिन सात-आठ आढ़ती भूख हड़ताल कर रहे हैं। शनिवार को 72 वर्षीय बाबूलाल आढ़ती की तबीयत बिगड़ गई। साथी आढ़तियों ने चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। आढ़तियों ने कहा कि डीएम ने बसई की अवैध सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश दे दिए हैं फिर भी इसे संचालित किया जा रहा है। विरोध करने वालों में प्रवेंद्र कुमार, बाबूलाल, राजनारायन, मनोज बघेल, बबलू, लवकुश त्यागी आदि शामिल रहे। जैंगारा में ग्रामीणों ने चलाया सफाई अभियान

जागरण टीम, आगरा। किरावली के गांव जैंगारा के ग्रामीणों ने बीमारियों से निजात पाने के लिए गांव में सफाई अभियान चलाया। गांव के सार्वजनिक स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। गांव प्रधान नेमीचंद ने बताया कि गांव में लगातार जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। घरों में वर्षा जल का संग्रह नहीं होने देने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति के बीमार होने पर स्वास्थ्य विभाग से तुरंत संपर्क किया जा रहा है। सैंया रेलवे ट्रैक पर मिले शव की हुई शिनाख्त

जागरण टीम, आगरा। सैंया क्षेत्र में शुक्रवार शाम आगरा-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक 16 वर्षीय रितिक पुत्र बलवीर निवासी ग्राम चीत, थाना खेरागढ़ था। पिता ने जूते व कपड़े देखकर शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया कि रितिक महावीर इंटर कालेज, खेरागढ़ में कक्षा 10वीं का छात्र था। शुक्रवार को कालेज की छुट्टी के बाद वह र्सैया की ओर चला आया था। पिछले दो तीन दिन से किसी बात को लेकर वह परेशान था। हालांकि स्वजन से उसने ऐसा जिक्र नहीं किया था।

chat bot
आपका साथी