Farmers Protest: सरकार को समर्थन और सुझाव देने दिल्ली जा रहे ब्रज से सैकड़ों किसान

नए कृषि कानूनों से हैं सहमत। कुछ संशोधन की जता रहे हैं आवश्यकता। फतेहाबाद फतेहपुर सीकरी आगरा से दिल्ली को रवाना हुए किसान। किसान सेना ने नए कृषि कानूनों पर सरकार को दिया है समर्थन। कुछ संशोधन की जता रहे हैं आवश्यकता।

By Nirlosh KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 02:56 PM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 02:56 PM (IST)
Farmers Protest: सरकार को समर्थन और सुझाव देने दिल्ली जा रहे ब्रज से सैकड़ों किसान
सरकार को समर्थन और सुझाव देने दिल्ली जा रहे किसान

आगरा जागरण संवाददाता। ठिठुरन भरी ठंड में सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे किसान अपनी मांगों पर अड़े ह़ुए हैं। नए कृषि कानूनों को रद करने से कम पर वे मानने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच कुछ किसानों एवं किसान संगठनों के सकारात्मक रवैये से सरकार की आस भी जगी हुई है। सरकार को समर्थन और सुझाव देने ब्रज एवं पश्चिमी उप्र से सैकड़ों किसान गुरुवार को दिल्ली रवाना हो गए। वो नए कृषि कानूनों से सहमत हैं। इनमें कुछ संशोधन की आवश्यकता वो जता रहे हैं।

गुरुवार को फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, आगरा, एटा, हाथरस, मेरठ, मुरादाबाद सहित दर्जनों स्थानों से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। ठाकुर गौरीशंकर सिकरवार, राजेश कुशवाह किसानों का नेतृत्व कर रहे हैं। कई स्थानों पर पुलिस ने किसानों को रोका, किसान सेना का प्रतिनिधि होने की जानकारी के बाद रवाना कर दिया गया। किसान सेना के प्रतिनिधियों ने बताया कि नए कृषि कानूनों पर हमारा सरकार को समर्थन है। कुछ संशोधन की आवश्यकता है, जिसको केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष रखा जाएगा। सरकार हमें ये विश्वास दिलाए कि किसानों की उपज उनसे न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाती रहेगी। इसके साथ ही एसडीएम स्तर पर अगर किसानों को न्याय नहीं मिले तो उनके लिए आगे अपील करने के रास्ते खुले रहेंगे। सरकार जिस प्रकार किसानों की आय को दोगुना करने के क्षेत्र में कार्य कर रही है, उसमें दोगुनी शक्ति के साथ कार्य होना चाहिए। उधर केंद्र सरकार ने भी किसानों को वार्ता के लिए चिट्ठी लिखी है।

chat bot
आपका साथी