ताजनगरी को बनाएंगे बोगनविलिया शहर, जानिए क्या है ब्राजील से इसका संबंध

आगरा हार्टिकल्चर क्लब ने किया प्रदर्शनी का आयोजन। क्लब और स्कूल के छात्रों द्वारा पौधे रोपे जाने का सुझाव। प्रदर्शनी का उद्घाटन काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल बाटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट लखनऊ के पूर्व निदेशक डा. एससी शर्मा ने किया।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 04:18 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 04:18 PM (IST)
ताजनगरी को बनाएंगे बोगनविलिया शहर, जानिए क्या है ब्राजील से इसका संबंध
आगरा हार्टिकल्चर क्लब ने किया प्रदर्शनी का आयोजन।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा हार्टिकल्चर क्लब द्वारा बोगनविलिया व गुलदाउदी की प्रदर्शनी का आयोजन कर्नल कंट्री ग्रींस, फतेहाबाद रोड में किया गया। ताजनगरी को बोगनविलिया शहर बनाने पर विचार हुआ। बोगनविलिया शहर की जलवायु के अनुकूल है और इसे अधिक देखभाल की भी जरूरत नहीं होती है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-नेशनल बाटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, लखनऊ के पूर्व निदेशक डा. एससी शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह पौधा करीब 300 वर्ष पूर्व ब्राजील से भारत लाया गया था। बोगनविलिया आगरा की जलवायु के अनुरूप है। इसे यहां लगाने से सुंदरीकरण के साथ ही धूल उड़ने से रोकने में मदद मिलेगी। डा. वरुण सरकार ने कहा कि बोगनविलिया की पत्तियों के अर्क से गर्भ निरोधक व मधुमेह रोधक दवाइयां बनाई जाती हैं। एसोसिएशन आफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स आफ आगरा के अध्यक्ष डा. सुशील चंद्र गुप्ता ने शहर में स्कूली छात्रों व आगरा हार्टिकल्चर क्लब द्वारा बोगनविलिया के पौधे रोपने का सुझाव दिया। डा. रंजना बंसल व लवली कथूरिया ने इसका समर्थन किया। डेजी गुजराल व रेनुका भगत ने दुर्लभ किस्म की बोगनविलिया की प्रजातियों जुलु क्वीन, स्वीट हार्ट, सुंदर नारंगी, बी जकारियाना, बी ग्लाबरा को लगाने का सुझाव दिया।

डा. मुकुल पांड्या ने अपने बगीचे के 200 से अधिक किस्म के बोगनविलिया और कई प्रकार की गुलदाउदी का प्रदर्शन किया, जिसे लोगों ने सराहा। प्रदर्शनी अगले सात दिनों तक सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेगी। बागवानी विशेषज्ञ कमलजीत सिंह व डा. एससी शर्मा को सम्मानित किया गया। राजीव वासन, सविता जैन, सुनील मनचंदा, कर्नल अपूर्व त्यागी, फादर जान फरेरा, गोपाल तालान, सुनील गोयल, दीपिका त्यागी मौजूद रहीं।

इन्हें मिले पुरस्कार

गुलदाउदी में रेनू भगत प्रथम, विभा गुप्ता व कंचन आहूजा द्वितीय और देवयानी तृतीय रहीं। बोगनविलिया में कंचन आहूजा पहले, डेजी गुजराल दूसरे और वैभव गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायकों की भूमिका डा. मानसी रे, डा. रंजना बंसल व ललिता ने निभाई। 

chat bot
आपका साथी