Love Jihad: लव जिहाद की आशंका पर आगरा में हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने घेरा होटल, पहुंची पुलिस

ताजगंज क्षेत्र के होटल बेस्ट क्वीन में तीन दिन से एक युवक और युवती ठहरे हुए थे। युवती पुणे की रहने वाली है और गुरुग्राम मैं नौकरी करती है। उसके साथ नौकरी करने वाला शाहगंज का एक युवक उसे अपने साथ लाया था। वही युवती के साथ ठहरा था।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 11:42 AM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 11:42 AM (IST)
Love Jihad: लव जिहाद की आशंका पर आगरा में हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने घेरा होटल, पहुंची पुलिस
आगरा के होटल से युवक और युवती को पुलिस ने बरामद किया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। लव जिहाद की आशंका पर बुधवार रात हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने ताजगंज क्षेत्र के एक होटल का घेराव कर लिया। होटल में पुणे की एक युवती और शाहगंज क्षेत्र का एक युवक रुके हुए थे। ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों को बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ आई है। इसलिए अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ताजगंज क्षेत्र के होटल बेस्ट क्वीन में तीन दिन से एक युवक और युवती ठहरे हुए थे। युवती पुणे की रहने वाली है और गुरुग्राम मैं नौकरी करती है। उसके साथ नौकरी करने वाला शाहगंज का एक युवक उसे अपने साथ लाया था। वही होटल में युवती के साथ ठहरा था। हिंदू संगठन पदाधिकारियों को इसकी बुधवार रात को सूचना मिल गई। इसके बाद में होटल बेस्ट क्वीन में पहुंच गए। जानकारी होने पर ताजगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची। होटल से युवक और युवती को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने युवती से पूछताछ की। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गुरुग्राम से आई है। उसके स्वजन को भी इसकी जानकारी है। उधर, युवक की बहन ने शाहगंज थाने में पुलिस से शिकायत की थी कि युवक घर से पांच लाख चोरी करके गायब है। ताजगंज पुलिस ने शाहगंज पुलिस से संपर्क किया तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद शाहगंज पुलिस रात में ही युवक को शाहगंज थाने ले गई। इसके बाद युवती को भी शाहगंज पुलिस ले गई। उसके स्वजन को भी जानकारी दे दी गई है। सीओ लोहामंडी सौरभ सिंह ने बताया कि युवक और युवती होटल में ठहरे थे। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों की सूचना पर ताजगंज पुलिस ने दोनों को बरामद किया था। युवती ने अभी तक किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं की है। उसके स्वजन से संपर्क किया गया है। अगर उनकी ओर से कोई शिकायत की जाएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की बहन ने युवक पर घर से पांच लाख चोरी करने का आरोप लगाया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी