Janmbhoomi and Eidgah Dispute: हिन्दू महासभा ने स्थगित किया मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक का कार्यक्रम

16 नवम्बर को महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक का एलान किया था। इमसें देश भर से महासभा के पदाधिकारियों से शामिल होने का आह्वान किया गया था। इससे जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गयी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 10:05 AM (IST)
Janmbhoomi and Eidgah Dispute: हिन्दू महासभा ने स्थगित किया मथुरा की शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक का कार्यक्रम
मथुरा में कृष्‍ण जन्‍मभूमि और शाही मस्जिद ईदगाह परिसर।

आगरा, जागरण टीम। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने छह दिसंबर को शाही मस्जिद ईदगाह में लड्डू गोपाल को ले जाकर जलाभिषेक करने के अपने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। जिले में धारा 144 लगने के बाद ये फैसला लिया गया। 16 नवम्बर को महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने शाही मस्जिद ईदगाह में जलाभिषेक का एलान किया था। इमसें देश भर से महासभा के पदाधिकारियों से शामिल होने का आह्वान किया गया था। इससे जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गयी। इस दौरान 29 नवम्बर को पदयात्रा निकालने का आह्वान करने वाली नारायणी सेना के चार पदाधिकारियो को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इधर महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, शाम को उनको छोड़ा गया। गौतम ने एक वीडियो जारी कर लोगों से धारा 144 लगने के कारण अपने घरों में जलाभिषेक करने का आह्वान किया। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य श्री चौधरी ने जलाभिषेक कार्यक्रम को स्थगित करने का एलान किया। महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के समझाने और धारा 144 को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

chat bot
आपका साथी