Ram Mandir Ayodhya: आगरा मंडल में High Alert, सुबह से ही डीएम-एसएसपी ने किया मार्च

Ram Mandir Ayodhya अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर है सतर्कता। जिलों की सीमाएं सील बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही पुलिस।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 12:03 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 12:03 PM (IST)
Ram Mandir Ayodhya: आगरा मंडल में High Alert, सुबह से ही डीएम-एसएसपी ने किया मार्च
Ram Mandir Ayodhya: आगरा मंडल में High Alert, सुबह से ही डीएम-एसएसपी ने किया मार्च

आगरा, जेएनएन। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर आगरा मंडल में सुबह से ही पुलिस अलर्ट है। आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, एटा, कासगंज में पुलिस ने सुबह से ही मोर्चा संभाल रखा है। बाजारों से लेकर धार्मिक स्‍थलों तक पर नजर रखी जा रही है। संदिग्‍धों से पूछताछ की जा रही है। सभी जिलों की सीमाएं सील हैं। पुलिस बैरियर लगाकर यहां से आने-जाने वालों की सघन चेकिंग कर रही है।

आगरा में डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार सुबह साढ़े नौ बजे मंटोला में पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस और पीएसी के साथ मार्च किया। लोगों से बातचीत की। मंटोला, ढोलीखार, मीरा हुसैनी होते ही अधिकारी चिम्मन पूड़ी चाैराहा पहुंचे। इसके बाद शहीद नगर, लोहामंडी और हरीपर्वत क्षेत्र में भी अधिकारियों ने भ्रमण किया। शहर को 15 सेक्टरों में बांटकर इनमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसएसपी बबलू कुमार ने रात में ही सभी थाना प्रभारियों को रेडियो कांफ्रेंसिंग से निर्देश दिए। इसमें उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहने को कहा है। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस के साथ साथ पीएसी और आरआरएफ भी लगाई गई है। खुफिया एजेंसी भी यहां की हर गतिविधि पर नजर रखे हैं। प्रत्येक थानों की फोर्स के साथ चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, 200 रिक्रूट सिपाही को लगाया गया है। सीओ और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। फीरोजाबाद में पुलिस और पीएसी के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। शाम को घर घर दीपक जलाने की लोगों ने तैयारी कर रखी है। मथुरा में मंदिरों में पूजा पाठ चल रहा है। कासगंज के बाजारों को भगवा ध्‍वज से पाट दिया गया है। सभी नागरिकों में इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने पर गर्व की अनुभूति है।  

chat bot
आपका साथी