Hi tech Agra Police: अब आगरा पुलिस YouTube पर बताएगी अपना गुडवर्क

Hi tech Agra Police फेसबुक और ट्विटर के बाद अब यूट्ब पर आगरा पुलिस। गुडवर्क और सूचनात्मक वीडियो किए जाएंगे अपलोड।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 04:51 PM (IST)
Hi tech Agra Police: अब आगरा पुलिस YouTube पर बताएगी अपना गुडवर्क
Hi tech Agra Police: अब आगरा पुलिस YouTube पर बताएगी अपना गुडवर्क

आगरा, जागरण संवाददाता। इंटरनेट के दौर में अब पुलिङ्क्षसग में भी बदलाव आ रहा है। समाज से जुडऩे के लिए पुलिस सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है। फेसबुक और ट्विटर हैंडल के साथ जल्द ही आपको पुलिस का गुडवर्क यूट््यूब चैनल पर भी दिखेगा। यह चैनल आगरा पुलिस का अपना होगा। चैनल के माध्यम से पुलिस लोगों को सूचना तो देगी ही साथ ही जागरुक करने का काम भी करेगी।

सोशल मीडिया का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम भी यह बन गया है। ऐसे में पुलिस भी इसका उपयोग करने जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अब तक आगरा पुलिस फेसबुक और ट््िवटर के माध्यम से अपने अच्छे कार्यों की सूचना देती है और लोगों को जागरुक करने को संदेश भी देती है। अब यही काम इन माध्यमों के साथ यूट््यूब पर भी किया जाएगा। इसके लिए यूट््यूब चैनल बनाया जा रहा है। आगरा पुलिस नाम से चैनल रहेगा। इस पर पुलिस अपने हर गुडवर्क का वीडियो डालेगी। साइबर क्राइम से बचाने को और ट्रैफिक नियमों का पालन करनेे के संदेश देने को इस पर वीडियो अपलोड किए जाएंगे। प्रयास किया जाएगा कि आगरा पुलिस के इस यूट््यूब चैनल को अधिक लोग देखें, जिससे उन्हें सूचना मिल सके। अगले सप्ताह यह यूट््यूब चैनल शुरू हो सकता है।

ट्रैफिक डायवर्जन और अपडेट भी दिया जाएगा

यूट््यूब चैनल पर ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक अपडेट भी देगी। त्योहार से पहले का डायवर्जन या किसी विशेष परिस्थिति में ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी भी पुलिस इस चैनल के माध्यम से ही देगी।  

chat bot
आपका साथी