बाह तहसील अध्यक्ष बने अनुज व उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह

बाह के जरार क्षेत्र में हुई क्षत्रीय महासभा की बैठक वक्ता बोले मृत्युभोज और दहेज प्रथा पर लगाई जाए रोक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:30 AM (IST)
बाह तहसील अध्यक्ष बने अनुज व उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह
बाह तहसील अध्यक्ष बने अनुज व उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह

जागरण टीम, आगरा। बाह के जरार स्थित सांवलिया गार्डर में रविवार को क्षत्रीय महासभा की बैठक हुई। इसमें समाज की कुरीतियों को खत्म करने की रणनीति बनाई गई। वहीं तहसील स्तर पर कार्यकारिणी की घोषणा की।

इसमें तहसील अध्यक्ष अनुज भदौरिया, उपाध्यक्ष नृपेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष कृष्ण कांत, जैतपुर ब्लाक का अध्यक्ष अश्वनी भदौरिया, पिनाहट का रविद्र भदौरिया को बनाया गया हैं। संरक्षक के रूप में कबीर सिंह भदौरिया, अहिवरन सिंह परिहार, अरविद भदौरिया को मनोनीत किए गए। बैठक में दहेज प्रथा व मृत्युभोज पर चर्चा करते हुए कहा कि समाज में ऐसी कुरीतियों का बंद करना चाहिए। वहीं युवाओं से समाज में अच्छे कामों में सहयोग करने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष भवंर सिंह, सरूज पाल सिंह, सुदीप सिंह, अवधपाल सिह, हरभान सिह, अहिवरन सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। हेल्पिग हैंड्स ने कराया बेसहारा गोवंश का इलाज

जागरण टीम, आगरा। बटेश्वर की सामाजिक संस्था हेल्पिग हैंड्स ने रविवार को बटेश्वर में एक बेसहारा गोवंश का इलाज कराया। साथ ही उसकी देखरेख की जिम्मेदारी ली। डा. अवधेश कुमार, बबलू भारतीय, राहुल शर्मा, चंदन गोस्वामी, गोलू वर्मा, आशीष यादव, वैभव शर्मा, मोहित यादव, मनीष आदि मौजूद रहे। कबड्डी में श्याम गांव व वालीबाल में दिगनेर रहा विजयी

जागरण टीम, आगरा। शमसाबाद के आगरा मार्ग स्थित श्री मदनलाल इंटर कालेज दिगनेर में ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जयवीर सिंह तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। 100 मीटर की दौड़ में भोले तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी में श्याम गाव की टीम व वालीबाल में दिगनेर की टीम विजयी रही। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अनुराग, रघुवीर सिंह, अनुपम चौहान, देवेंद्र त्यागी, नरेंद्र सिंह, प्रेमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी