मोक्ष मार्ग का रास्ता दिखाते हैं गुरु

निर्मल सदन छीपीटोला में हुई गुरु भक्ति गुरु पूर्णिमा पर जैन मंदिरों में प्रवचन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 10:04 PM (IST)
मोक्ष मार्ग का रास्ता दिखाते हैं गुरु
मोक्ष मार्ग का रास्ता दिखाते हैं गुरु

आगरा, जागरण संवादताता । गुरु सागर और वृक्ष के समान होते हैं। सागर में अनेक रत्न होते हैं, लेकिन वह मर्यादा में रहता है। गुरु में स्वार्थ की कोई भावना नहीं होती। वे हमेशा देते हैं, लेते नहीं। निस्वार्थ गुरु मोक्ष मार्ग पर चलाने वाले होते हैं। गुरु संसार मार्ग से हटाकर मोक्ष मार्ग का रास्ता दिखाते हैं।

निर्मल सदन, छीपीटोला में शनिवार को मुनि वीर सागर ने यह प्रवचन दिए। इससे पूर्व मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा व वीर शासन जयंती मनाई गई। आचार्य विद्या सागर महाराज की जल, चंदन, धूप, नैवेद्य, दीप, फल व अ‌र्घ्य चढ़ाकर पूजा की गई। मुरारीलाल जैन, पन्नालाल बैनाड़ा, निर्मल मोठ्या, अक्षय जैन, दयाचंद जैन, सुभाषचंद जैन, रमेशचंद जैन, प्रदीप जैन, दीपक जैन आदि मौजूद रहे। गुरु चरणों की धूल मिलने से खुल जाती है किस्मत

आगरा : आचार्य विद्या सागर महाराज के शिष्य मुनि प्रणम्य सागर और मुनि चंद्र सागर ससंघ का मंगल प्रवेश शनिवार को शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सिकंदरा में हुआ। अरतौनी से विहार करते हुए मुनि संघ सिकंदरा पहुंचा तो भक्तों ने भव्य अगवानी की। पाद प्रक्षालन कर मंगल आरती की गई। गुरु पूर्णिमा व वीर शासन जयंती पर वर्धमान विधान हुआ। मुनि प्रणम्य सागर ने कहा कि गुरु चरणों की धूल जिसे मिल जाती है, उसकी किस्मत खुल जाती है। मुकेश जैन शास्त्री ने विधान कराया। शाम को मुनि संघ मंगल विहार करते हुए देव नगर, खंदारी स्थित जैन मंदिर पहुंचा। ज्ञानोदय महिला मंडल व युवा मंडल ने अगवानी की। रविवार सुबह मुनि संघ मंगल विहार करते हुए शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर सात, आवास विकास कालोनी पहुंचेगा। चंद्रप्रकाश जैन, राकेश जैन, गौरव जैन, निर्मल मोठ्या, पन्नालाल बैनाड़ा, निरंजनलाल बैनाड़ा आदि मौजूद रहे। (वि.)

---

गुरु पूर्णिमा पर की गुरु भक्ति

आगरा : दहतौरा स्थित विनोद अग्रवाल की बगीची में समाधिस्थ क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनि तरुण सागर महाराज के भक्त गुरु परिवार मंच ने गुरु पूर्णिमा मनाई। तरुण सागर महाराज की गुरु भक्ति के साथ पूजन किया गया। विनोद अग्रवाल, राजेंद्र जैन, विनोद जैन, प्रवीण जैन, पारस जैन, मनोज जैन, कुमकुम जैन, सुमन जैन, पायल जैन आदि मौजूद रहीं। (वि.) भविष्य बनाते हैं संत

आगरा : महावीर भवन, न्यू राजा की मंडी कालोनी में शनिवार को आचार्य ज्ञानचंद्र महाराज ने कहा कि मनुष्य अपने ही कारनामों से मकड़ी के जाल की तरह अपने ही जाल में उलझ जाता है। उससे बाहर निकालने वाले समर्थ व्यक्ति गुरु हैं। गुरु कभी वंश परंपरा से नहीं आते, उन्हें सम्यक ज्ञान के बल पर स्वीकार किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिसका गुरु पक्ष मजबूत हो, वो सारे ग्रहों से बच जाता है। ज्योतिषी केवल भविष्य बताते हैं, जबकि संत आपका भविष्य बनाते हैं। माता-पिता, गुरु और मालिक का उपकार चुकाना मुश्किल है। इनके प्रति विनय रखो। गुरु पूर्णिमा पर ज्ञानेश शरणं पवज्जामि पाठ किया गया। (वि.)

chat bot
आपका साथी