गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, खूब हुए भंडारे

देहात में धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:25 AM (IST)
गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, खूब हुए भंडारे
गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद, खूब हुए भंडारे

जागरण टीम आगरा। देहात अंचल में शनिवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह लोगों गुरु आ आशीर्वाद लिय और भंडारों का आयोजन किया गया।

पिनाहट: कस्बा के श्री दाऊ जी महाराज मंदिर पर गुरु पूर्णिमा पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। यहां हर माह पूर्णिमा पर मेले का आयोजन किया जाता है। यहां मध्यप्रदेश, राजस्थान के अलावा दूर दराज के लोग परिक्रमा लगाने आते हैं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों को पौधा वितरित कर पर्यावरण के लिए जागरूक किया गया। संजीव शर्मा, सुनील गुप्ता, योगेंद्र सिह, वासुदेव सिंह, गोपाल गुप्ता, आदित्य गुप्ता, निखिल गुप्ता, राहुल मौजूद रहे।

फतेहाबाद: कस्बा स्थित सारंगपुर रोड स्थित श्री हरि धाम में कथावाचक आचार्य राम नजर शास्त्री महाराज के सानिध्य में गुरु वंदना का पर्व महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हवन यज्ञ व भजन कीर्तन कर भंडारे का आयोजन किया। वहीं महिला मंडल द्वारा सांकुरी कलां स्थित प्राचीन मंदिर पर सुंदरकांड पाठ किया। बाबा की तिवरिया स्थित स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया।

एत्मादपुर: सिद्ध गुफा सवाई आश्रम पर रामलाल महाराज और चंद्रमोहन महाराज के सैकड़ों शिष्य पहुंचकर गुरु की पूजा अर्चना की। मंदिर श्री संकट हरण महादेव पर सुंदर कांड का पाठ का कराया गया। मोनू वर्मा, नितिन, लव त्यागी, मनीष, अनमोल, बंटी मौजूद रहे।

फतेहपुर सीकरी: श्री परमहंस आश्रम हनुमान बगीची तेहरा गेट पर अवधूत परमहंस स्वामी की मूर्ति की पूजा अर्चना कर आरती की गई। महंत पिप्पलाद ऋषि और जैन बाबा ने गुरु की महिमा बताई। सांथा आश्रम, शीतल कुंड आश्रम, प्राचीन श्री वनखंडी महादेव आश्रम, संतोष नगर और हनुमान बगीची में स्वामी मदन राम के अनुयायियों ने पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। नरेश गोयल, मोहन सिंह कुशवाह, विजय कुमार, महावीर सिंह, रामबाबू, नीरज शुक्ला, कन्हैया लाल, भूदेव कुशवाह आदि ने परिवार के साथ गुरु की पूजा की। सिद्धबाबा मेले में श्रद्धालुओं की जेब काटते पांच पकड़े

जागरण टीम, आगरा। जगनेर के सिद्ध बाबा मेले में गुरु पूर्णिमा पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान शातिर चोर गिरोह के सदस्यों ने खूब फायदा उठाया। गिरोह के सदस्यों ने कई श्रद्धालुओं की जेब काट ली और महिलाओं की चेन, झुमके आदि गहने उड़ा दिए। एक महिला ने उन्हें सरेआम जेब काटते हुए देख लिया। इसके बाद जुटी भीड़ ने पांच युवकों को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपितों में पवन निवासी नकटपुरा, सदरपुर, राजस्थान, नीरज, संतोष, संतोष निवासीगण रूपवास, राजस्थान व एक अन्य शामिल हैं। सभी आरोपितों से चोरी का माल बरामद हो गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी