Guru Nanak Dev Jayanti 2020: कोरोना से मुक्ति की अरदास के साथ आगरा के गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार

Guru Nanak Dev Jayanti 2020 मत्था टेकने आ रही संगत से कराया जा रहा है शारीरिक दूरी का पालन। इस साल नहीं होगा लंगर और आतिशबाजी कहाड़ प्रसाद का हो रहा वितरण। गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 03:04 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:02 PM (IST)
Guru Nanak Dev Jayanti 2020: कोरोना से मुक्ति की अरदास के साथ आगरा के गुरुद्वारों में सजे कीर्तन दरबार
मत्था टेकने आ रही संगत से कराया जा रहा है शारीरिक दूरी का पालन।

आगरा, जागरण संवाददाता। गुरु नानक देव की 551वीं जयंती पर गुरुद्वारों में सुबह से ही कीर्तन दरबार और विशेष दीवान सजे। कोरोना काल में इस साल पहले जैसा जोश नहीं दिख रहा है, पर संगत मत्था टेकने गुरुद्वारों में पहुंच रही है। इस दौरान शारीरिक दूरी का पालन करवाया जा रहा है। गुरुद्वारों में लंगर नहीं हो रहा है, पर संगत को कड़ाह प्रसाद दिया जा रहा है। कुछ गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार का लाइव प्रसारण किया गया।

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी जिन्होंने आपसी भाईचारा और मानवता का संदेश दिया था, उनका प्रकाश पर्व संपूर्ण आगरा ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। आगरा में कोरोना महामारी के चलते जारी सरकारी गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए सिख समाज ने इस कार्यक्रम को सादगी से मनाया। आगरा में संगतोंं से अनुरोध किया गया कि वह घर पर ही रहकर इस आयोजन को मनाएंं। गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सुबह 11:00 बजे से रात्रि तक चलने वाले कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण गुरुद्वारा गुरु का ताल की फेसबुक वॉल पर चलता रहा।  गुरुद्वारा गुरु का ताल में कीर्तन की हाजिरी भरते हुए भाई हरजीत सिंह ने गुरबाणी का गायन करते हुए गुरु नानक साहब महाराज के वाणी का  गायन किया। 'धन नानक तेरी बड़ी कमाई, कल तारण गुरु नानक आया, का गायन किया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के ज्ञानी केवल सिंह ने कथा करते हुए गुरु नानक साहिब जी के तीन उपदेश, किरत करो नाम जपो और वंड छको का संदेश दिया। इस अवसर पर संपूर्ण गुरुद्वारा परिसर का कोना-कोना रंग बिरंगी विद्युत रोशनियों की सजावट से जगमगा रहा था। 

गुरुद्वारा माईथान में दीवान सजा और दिल्ली से पधारे भाई सेवा सिंह निर्मल ने शबद गायन किया, जित्थे बाबा पैर धरे, पूजा आसान थापन सोआ  का गायन किया। भाई विजेंदर सिंह, हजूरी रागी गुरुद्वारा माईथान ने कल तारण गुरु नानक आया, भाई अंकित सिंह ने भी गुरुबाणी का गायन किया। ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने भले के लिए एवम् इस महामारी से बचाने के लिए अरदास की। 

गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने सभी आगरा निवासी सिख संगत से अपील की कि जब तक कोरोना महामारी की दवा नहीं आ जाती, सभी सरकार के बनाए हुए नियम का पूर्ण तौर पर पालन करें। आप भी बचेंं और अपने परिवार को भी इस महामारी से बचा कर रखें। इस मौके पर सरदार कमलदीप सिंह प्रधान, गुरुद्वारा माईथान, बंटी ग्रोवर समन्वयक, पाली सेठी, तेजपाल सिंह, प्रवीण अरोड़ा, हरमिंदर सिंह पाली, जस्सी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा गुरु का ताल पर मत्था टेकने आए राज्‍यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय को गुरु घर के सम्मान के रूप में गुरु महाराज का आशीर्वाद मिला।

गुरुद्वारा कलगीधर, सदर में सुबह के समय ही कीर्तन दरबार सजाया गया। इसी तरह अन्य गुरुद्वारों में भी सुबह ही रागी जत्थों ने कीर्तन किया। गुरुद्वारा माईथान में गुरवाणी से रागी जत्थों ने संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा गुरु का ताल में भी सुबह से ही कीर्तन दरबार और विशेष दीवान सजाया गया। 

chat bot
आपका साथी