Breaking: न्यू आगरा में महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या

Murder in Agra शनिवार दोपहर की है। अबुल उल्लाह दरगाह के पास की घटना दहशत में आए लोग। पैदल जा रही थी महिला एक्टिवा सवार युवक गोली मारकर भागे। पर्स में रखे मिले कागजातों से महिला की पहचान हो गई है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:45 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:45 PM (IST)
Breaking: न्यू आगरा में महिला की सरेराह गोली मारकर हत्या
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

आगरा, जागरण संवाददाता। न्यू आगरा क्षेत्र में अबुल उल्लाह दरगाह के पास शनिवार काे दिनदहाड़े दुस्साहसिक घटना हुई। पैदल जा रही महिला की एक्टिवा सवारों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आसानी से वहां से भाग गए। घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पर्स में रखे मिले कागजातों से महिला की पहचान हो गई है।

घटना शनिवार दोपहर तीन बजे की है। अबुल उल्लाह दरगाह के पास एक महिला पैदल हाईवे की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक आए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्टिवा पर पीछे बैठे युवक ने महिला के पास पहुंचते ही उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद महिला लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। वहीं एक्टिवा सवार युवक तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के पास से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी शिनाख्त नाई की मंडी के ताेपखाना निवासी रानी पत्नी याकूब के रूप में हुई। पुलिस ने स्वजन को घटना की सूचना दी है। महिला के पर्स से कुछ कागजात मिले हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को देने के लिए लिखे गए प्रार्थना पत्र हैं। इन्हीं के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। एसपी सिटी बोत्रे राेहन प्रमोद का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। महिला के स्वजनों से भी पूछताछ कर रंजिश के बारे में जानकारी की जाएगी। हत्याकांड के जल्द पर्दाफाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी