Water Conservation: 400 फीट नीचे पहुंचा भूजल स्‍तर, आगरा का ये इलाका तरस जाएगा बूंद-बूंद के लिए

पानी की समस्‍या अभी ही फतेहाबाद क्षेत्र में विकराल हो चुकी है। नहरों में पानी नहीं है और भूजल स्‍तर के नीचे चले जाने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस इलाके के लोग चंबल नदी से पानी लाने की मांग बरसों से उठा रहे हैं।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 11:52 AM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 11:52 AM (IST)
Water Conservation: 400 फीट नीचे पहुंचा भूजल स्‍तर, आगरा का ये इलाका तरस जाएगा बूंद-बूंद के लिए
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में पानी को भरकर लाती बच्चियां।

आगरा, जागरण संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। गांव की पिछली सरकार द्वारा मतदाताओं को सपने तो दिखाए गए, लेकिन धरातल पर विकास कार्य का पहिया नहीं घूम सका। फिर गांव की नई सरकार बनाने के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वे मतदाताओं को विकास के तरह-तरह के प्रलोभन दे रहे हैं लेकिन निरंतर गिर रहे भूजल स्तर को रोकने के लिए किसी भी जनप्रतिनिधि ने प्रयास नहीं किया है। वर्तमान में फतेहाबाद ब्लाक में स्थिति यह है जलस्तर 400 फीट नीचे पहुंच गया है। इस ब्लाक में पेयजल की समस्या विकराल बनी हुई है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में यह ब्लाक बूंद-बूंद पानी को तरस जाएगा।

ये हैं प्रमुख समस्याएं

1- महिला अस्पताल नहीं है।

2- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की कमी। अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं।

3- ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत सप्लाई मात्र 10 से 12 घंटे।

4- ग्राम समूह योजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक खराब होने के कारण पेयजल संकट।

5- गांवों मे जलभराव की समस्या।

6- स्टेडियम की दरकार।

7- शिक्षकों के अभाव के कारण कई जूनियर हाईस्कूल विद्यालय बंद, नौनिहालों का भविष्य चौपट।

8- बेसहारा पशुओं की समस्या, फसलों को कर रहे बर्बाद।

9- फतेहाबाद से शमसाबाद, फतेहाबाद से निबोहरा मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन न होना।

10- नहर का पानी टेल तक न पहुंचना और फसल के समय नहर में पानी न छोड़े जाना।

ये है मांग

1- चंबल नहर का पानी तहसील फतेहाबाद में लाया जाए। इससे पेयजल संकट से निजात मिलेगी।

2- तालाबों की खुदाई कराई जाए ताकि गिरता भूगर्भ जलस्तर रोका जा सके।

3- फतेहाबाद से शमसाबाद, फतेहाबाद से निबोहरा रोडवेज बसों का संचालन किया जाए।

4- स्टेडियम का निर्माण कराया जाए।

5- जल निगम की पानी की टंकियों की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति की जाए।

6- विद्यालयों मे शिक्षकों की तैनाती की जाए, बंद विद्यालय खोले जाएं।

7- नहरों में समय समय पर पानी छोड़ा जाए।

8- पेयजल संकट को दूर करने के लिए नीति तैयार की जाए।

9- बेसहारा पशुओं को पकड़कर नंदीशाला और गोशालाओं मे भिजवाया जाए।

10- गांवों में खड़ंजे के निर्माण के साथ नालियां बनाई जाएं।

ब्लाक फतेहाबाद में कुल मतदाता 160414

कुल ग्राम पंचायत 70

क्षेत्रपंचायत सदस्य 100

ग्राम पंचायत सदस्य 892

जिला पंचायत सदस्य 4

सरकारी योजनाओं की जानकारी गांव स्तर पर नहीं पहुंचने के कारण लोग लाभ नहीं उठा पाते है। सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव स्तर पर प्रचार प्रसार कराया जाए।

डा. नत्थी लाल

फतेहाबाद ब्लाक को बिजली विभाग ने टीटीजेड जोन में घोषित कर रखा है। जिससे नलकूप संचालकों को सामान्य बिल से डेढ गुना अधिक देना पड़ रहा है। सुविधाओं का अभाव है।

रामखिलाड़ी

नहर की सफाई टेल तक नहीं हो पाने के कारण पानी नहीं पहुंच पाता है। टेल तक पानी पहुंचे। फसल के समय पानी छोड़ा जाए ताकि किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सके।

विजय सिंह

फतेहाबाद ब्लाक में शिक्षकों की तैनाती न होने के कारण अधिकांश प्राथमिक विद्यालय एकल हैं। जबकि छात्र संख्या मानक से बहुत ज्यादा है। जूनियर हाईस्कूल भी शिक्षकों की कमी के कारण बंद हैं।

जयपाल सिंह

chat bot
आपका साथी