Cheater Bride: आगरा में सुहागरात से पहले जेवरात समेत फरार हुईं दुल्हनों की खोज रहे दूल्हे

Cheater Bride बाह क्षेत्र के सगे भाइयों की 19 नवंबर काे हुई थी शादी। सोनभद्र जिले की रहने वाली सगी संग दोनों भाइयों ने लिए थे फेरे। विदा होकर ससुराल पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही चकमा देकर फरार हो गई थीं दोनों दुल्हन।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:22 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:22 AM (IST)
Cheater Bride: आगरा में सुहागरात से पहले जेवरात समेत फरार हुईं दुल्हनों की खोज रहे दूल्हे
बाह क्षेत्र के सगे भाइयों की 19 नवंबर काे हुई थी शादी।

आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा के बाह थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 नवंबर को सुहागरात से पहले फरार हुई दो दुल्हन का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। दोनों दूल्हों द्वारा अपने स्तर से उन्हें खोजने का प्रयास किया जा रहा है। जिस बिचौलिया ने यह रिश्ता तय कराया था। वह भी अब नहीं मिल रहा है। दुल्हनों के स्वजन ने दोनाें भाइयों से शादी कराने के बदले रकम ली थी। माना जा रहा है कि यह सब दुल्हन और उनके कथित स्वजन की साजिश का हिस्सा था। समाज में बदनामी के चलते धोखाधड़ी के शिकार हुए दोनों दूल्हों ने मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।

बाह थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों का रिश्ता बिचौलिया ने साेनभद्र की दो सगी बहनों के साथ तय कराया था। दुल्हनों के भाई ने शादी के बदले एक लाख रुपये लिए थे। बरात सोनभद्र जाने की जगह दुल्हनों को लड़के वालों ने गांव में बुलवा लिया। वहीं पर शादी की रस्में पूरी कराई गईं। उसी रात करीब एक बजे दोनों दुल्हन ने शौच जाने की कहा। सास दोनों को बहुओं को लेकर खेत पर गई थी। वहां पर एक दुल्हन ने अपने लोटे का पानी फैला दिया। सास को पानी लेने के बहाने भेज दिया। कुछ देर बाद सास लौटी तो दोनों दुल्हन को वहां से गायब थीं। इससे सास को लगा कि दुल्हनों के साथ अनहोनी न हो गई है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर रात भर दुल्हनों को तलाश करते रहे थे। इससे स्वजन को यकीन हो गया कि दुल्हन अपनी मर्जी से गायब हुई हैं।

दूल्हों के स्वजन ने मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की। वह अपने स्तर से दोनों दुल्हन का पता करने में जुटे हैं। बताया जाता है कि दोनों भाइयों का रिश्ता एक परिचित ने कराया था। इसके बदले में एक लाख रुपये लिए थे। यह रकम दुल्हनों के भाई को दी गई थी। दुल्हन अपने पहने हुए जेवरात भी साथ ले गई हैं।

दुल्हनों को गाड़ी में लेकर भागे थे स्वजन

बताया जाता है कि दुल्हनों के कथित स्वजन उनको फरार कराने की पूरी तैयारी से आए थे। इसके लिए एक गाड़ी पहले से गांव के बाहर खड़ी कर दी थी। बताया जाता है कि दुल्हन और उनके स्वजन का सोनभद्र में जो पता दिया गया था। उसकी भी तस्दीक नहीं हो सकी है।

आगरा में पहले भी सामने आ चुका है कातिल दुल्हन का मामला

आगरा में कातिल दुल्हन ने करीब चार साल पहले सुहाग की सेज पर दूल्हे को जहर देकर मारने का मामला सामने आया था। कातिल दुल्हन जेवरात और नकदी लेकर भाग गई थी। सेक्टर चार, आवास विकास कालोनी जगदीशपुरा निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सोलंकी का वर्ष 2012 में पत्नी से अलगाव हो गया था। वह अपने 17 साल के दिव्यांग बेटे की देखभाल के लिए अमेरिका से लौट आए थे। उन्होंने वर्ष 2016 में बिचौलिया के माध्यम से रूद्रपुर जाकर तीस साल की तारा उर्फ रूबीना से शादी की। तारा के स्वजन ने इस शादी के बदले में निर्मल से एक लाख रुपये लिए थे ।इंजीनियर के साथ विदा होकर आई दुल्हन तारा ने उन्हें दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया । इससे निर्मल की मौत हो गई । दुल्हन बनी तारा रातों-रात फरार हो गई थी । निर्मल सोलंकी सारी सतर्कता बरतने के बावजूद चकमा खा गए थे । तारा को पुलिस ने उत्तराखंड में सात दिन की मशक्कत के बाद खोज निकाला था । उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था । 

chat bot
आपका साथी