आगरा में लगुन में आया सामान देखकर नाराज हो गया लड़का, थाने में पंचायत के बाद तोड़ दिया रिश्ता

इटावा से बेटी की लगुन लेकर आया था पुलिसकर्मीा। लगुन में पहले से तय सामान कम देख नाराज हो गया लड़का। लड़का और लड़की पक्ष की रार पहुंच गई थाने। कई घंटे चली पंचायत के बाद रिश्ता करने से इंकार। एक दूसरे का सामान लौटाकर तोड़ दिया रिश्ता।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:42 PM (IST)
आगरा में लगुन में आया सामान देखकर नाराज हो गया लड़का, थाने में पंचायत के बाद तोड़ दिया रिश्ता
लगुन में पहले से तय सामान कम देख नाराज हो गया लड़का।

आगराा, जागरण संवाददाता। आगरा में पुलिसकर्मी द्वारा बेटी की लगुन सगाई में कम सामान देखकर लड़का नाराज हो गया। इसे लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में रार हो गई। मैरिज होम में समाराेह के दौरान हंगामा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष को पकड़कर थाने ले आई। कई घंटे चली पंचायत के बाद भी बात नहीं बनी। लड़के ने रिश्ता करने से मना कर दिया। पंचायत के बाद दोनों परिवारों ने एक दूसरे का सामान वापस करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं।

इटावा निवासी एक पुलिसकर्मी वर्तमान में कानपुर में तैनात है। पुलिसकर्मी ने अपनी बेटी का रिश्ता आगरा के एत्मााद्दौला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से तय किया था। गुरुवार को चचेरी बहन की शादी और लड़के की लगुन सगाई का समारोह रखा गया था। दोनों कार्यक्रम एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मैरिज होम में थे। लड़के की चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान लड़की पक्ष भी इटावा से लगुन लेकर आ गया। लगुन सगाई का कार्यक्रम होने लगा।

कार्यक्रम के बीच में ही विवाद शुरू हो गया। लड़के पक्ष का आरोप था कि लगुन में तय शुदा सामान नहीं रखा गया है। जबकि लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय करते समय जो बात तय हुई थी। वही सामान लगुन में वह लेकर आए हैं। दोनों पक्ष ने इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। इससे उनके बीच विवाद शुरू हो गया। मैरिज होम में शादी और लगुन सगाई समारोह में हंगामा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। वह दोनों पक्ष को थाने लेकर आ गई।

यहां पर लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच कई घंटे तक पंचायत चलती रही। दोनों एक दूसरे को गलत ठहरा रहे थे। पंचायत के बाद दोनों पक्ष ने रिश्ता तोड़कर एक दूसरे का सामान वापस करना तय किया। 

chat bot
आपका साथी