Coronavirus Vaccine: आगरा में नई व्यवस्था से बढ़ने लगा टीकाकरण का ग्राफ, जानिए कितना पहुंचा फीसद

Coronavirus Vaccine हर केंद्र पर बिना पंजीकरण के 50 फीसद लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन। 18 से 44 की उम्र के लोगों का केंद्र पर भी पंजीकरण। 98420 लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं। 607888 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:07 PM (IST)
Coronavirus Vaccine: आगरा में नई व्यवस्था से बढ़ने लगा टीकाकरण का ग्राफ, जानिए कितना पहुंचा फीसद
बिना पंजीकरण के 50 फीसद लोगों को लगाई जा रही वैक्सीन। फाइल फोटो

आगरा, जागरण संवाददाता। कोरोना वैक्सीन के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या तेजी से बढी है। अब हर केंद्र पर 50 फीसद 18 से 44 की उम्र के लोगों का केंद्र पर भी पंजीकरण कर वैक्सीन लगाई जा रही है। अब लोग स्लाट बुकिंग से राहत महसूस कर रहे हैं। इससे भी वैक्सीनेशन में तेजी आइ है।

अभी तक 45 से अधिक उम्र के लोगों को बिना पंजीकरण के वैक्सीन लगाई जा रही थी। वहीं, 18 से 44 की उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक कराने के बाद वैक्सीन लगाई जा रही थी। मगर, अब व्यवस्था बदल दी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा एसके वर्मन ने बताया कि हर केंद्र पर 50 फीसद अप्वाइंटमेंट और 50 फीसद लोगों को बिना अप्वाइंटमेंट के वैक्सीन लगाई जा रही है। हर केंद्र पर एक काउंटर पर 200 वैक्सीन लगाने की अनुमति दी गई है। अप्वाइंटमेंट बुक नहीं हुआ है तो अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंच जाएं। वैक्सीन उपलब्ध होने पर केंद्र पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीन लगा दी जाएगी।

7 लाख से अधिक लोगों को लग चुकी है वैक्सीन

16 जनवरी से वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। अब 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लग रही है। अभी तक सात लाख से अधिक लोगों के वैक्सीन लग चुकी है। इसमें से 98420 लोगों को ही वैक्सीन की दोनों डोज लगी हैं। 607888 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 

chat bot
आपका साथी