Covid Control Centre Agra: संक्रमितों की संख्या के साथ गिर रहा आगरा में कोविड कंट्रोल सेंटर से मदद मांगने वालों का ग्राफ

आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आने वाली काॅॅलों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। अप्रैल मध्य में जहां 600 से 700 के बीच कोरोना मरीज आ रहे थे अब घटकर 200 से 300 के बीच रह गई है।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 12:00 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:00 PM (IST)
Covid Control Centre Agra: संक्रमितों की संख्या के साथ गिर रहा आगरा में कोविड कंट्रोल सेंटर से मदद मांगने वालों का ग्राफ
आगरा में कोविड कंट्रोल रूम पर अब कॉल्‍स की संख्‍या कम होती जा रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मई के दूसरा सप्ताह थोड़ा राहत भरा है। मध्य अप्रैल बाद जिस तरह से कोरोना ने कहर बरपाया था, उससे शहर में दहशत का माहौल बन गया था।लोग डर गए थे।व्यवस्थाएं चरमरा गई थीं। कहीं कोई आक्सीजन से गिड़गिड़ा रहा है तो कहीं कोई अस्पताल में बेड के लिए चक्कर काट रहा है। किसी को दवा नहीं मिल रही तो किसी आक्सीजन सिलेंडर मास्क नहीं मिल रहा था। हालात बेकाबू हो गए थे। कोविड कंट्रोल सेंटर पर फरियादियों का तांता लगा रहता था। अब हालात थोड़े सामान्य होने की ओर हैं। यही वजह है कि कोविड कंट्रोल सेंटर पर मदद के लिए आने वाली काॅॅल की संख्या गिरती जा रही है।

बीती 11 मई को सिर्फ 58 काॅॅल आईं। जबकि 23 अप्रैल को 515, 24 अप्रैल को 687, 25 अप्रैल को 739, 26 अप्रैल को 680, 27 अप्रैल को 662 को काॅॅल आईं। किसी ने इंजेक्शन उपलब्ध कराने की गुहार लगई तो किसी ने अस्पताल में वेंटीलेटर और किसी ने बेड उपलब्ध कराने की मांग की है। आक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए आने वाली काॅॅलों की संख्या में भी काफी गिरावट आई है। इधर, कोरोना संक्रमितों की संख्या में भी काफी गिरावट आ रही है। अप्रैल मध्य में जहां 600 से 700 के बीच प्रतिदिन कोरोना मरीज आ रहे थे, अब इनकी संख्या घटकर 200 से 300 के बीच रह गई है।

इस तरह से गिरा ग्राफ

तारीख     कंट्रोल रूम पर आईं काल   संक्रमितों की संख्या

01 मई        353                               647

02 मई        352                               649

03 मई        389                               396

04 मई        263                               267

05 मई        223                               205

06 मई        234                               234

07 मई       165                                198

08 मई       135                                225

09 मई       118                                241

10 मई        94                                285

11 मई        58                                252 

chat bot
आपका साथी