Governor in Braj: कान्हा के ब्रज में धर्म- आध्यात्म के रंग में रंग गईं राज्यपाल

Governor in Braj गिरिराज जी का किया दुग्धाभिषेक इलेक्ट्रिक कार से लगाई गोवर्धन परिक्रमा। बरसाना में राधारानी के दर्शन कर जाना महात्म्य। बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकाप्टर सुबह करीब नौ बजे डीएवी इंटर कालेज के पास बने हेलीपैड पर उतरा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:32 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:32 PM (IST)
Governor in Braj: कान्हा के ब्रज में धर्म- आध्यात्म के रंग में रंग गईं राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गिरिराज जी का किया दुग्धाभिषेक।

आगरा, जेएनएन। सूबे की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बुधवार को कान्हा के ब्रज में धर्म और आध्यात्म के रंग में पूरी तरह रंगी रहीं। गोवर्धन में गिरिराज जी के दर्शन कर दुग्धाभिषेक किया, तो इलेक्ट्रिक कार से गोवर्धन पर्वत की सात कोसीय परिक्रमा लगाई। ब्रज की महारानी राधारानी के दरबार में भी हाजिरी लगी। बुधवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का हेलीकाप्टर सुबह करीब नौ बजे डीएवी इंटर कालेज के पास बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार से गोवर्धन के दानघाटी मंदिर पहुंचीं। प्रभु का दूध से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। सेवायत मथुरा दास कौशिक ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। सेवायत पवन कौशिक ने प्रसादी दुपट्टा व छप्पन भोग का प्रसाद भेंट किया। स्थानीय निवासी विनोद दीक्षित ने धार्मिक महत्व की जानकारी दी। यहां से राज्यपाल ने इलेक्ट्रिक कार से गोवर्धन की परिक्रमा शुरू की। आन्यौर, पूंछरी होते हुए वह जतीपुरा मंदिर पहुंचीं। यहां जतीपुरा गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह राधाकुंड की परिक्रमा लगाते हुए मानसीगंगा स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में भी गिरिराजजी की पूजा-अर्चना की। मंदिर रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने स्मृति चिन्ह व प्रसाद भेंट किया। इसके बाद सात कोसीय परिक्रमा पूरी करने के बाद वह बरसाना के लिए रवाना हो गईं। उधर, करीब 11.30 बजे सड़क मार्ग से उनका काफिला बरसाना के राधारानी मंदिर पहुंचा। यहा पूजा-अर्चना की। मंदिर रिसीवर डा. कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने राज्यपाल का स्वागत कर उन्हें राधाकृष्ण का स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने यहां हाथ जोड़कर सेवायतों से राधे-राधे बोला और मंदिर परिसर से बरसाना का विहंगम दृश्य देखा। मंदिर सेवायत नत्थो गोस्वामी ने उन्हें बरसाना और राधारानी की महिमा के बारे में बताया। यहां से वह हाथरस के लिए रवाना हो गईं।

chat bot
आपका साथी