Governor of UP: जानिए मैनपुरी का अचार और अनार देख क्या बोलीं राज्यपाल?

शुक्रवार को मैनपुरी पहुंच रही हैं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल। केवीके में वे ला टनल पाली हाउस पोषक वाटिका फल-वृक्ष मातृ खंड वर्मी कंपोस्ट नैडेफ कंपोस्ट कुक्कुट पालन इकाई औषधि वाटिका यूनिट को देखेंगी। इसके अलावा भी कई कार्यक्रमाें में होंगी शामिल।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:03 AM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 01:21 PM (IST)
Governor of UP: जानिए मैनपुरी का अचार और अनार देख क्या बोलीं राज्यपाल?
राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी में स्टाल पर जानकारी लेती हुइं।

आगरा, जेएनएन। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मैनपुरी दौरे के लिए पहुंचने के बाद सबसे पहले कृषि विज्ञान केंद्र में चंदन का पौधा रोपित किया। कृषि विज्ञान केंद्र में यूनिटों की विजिट करने पहुंची राज्यपाल मैनपुरी के अनार और अचार को देखकर अचंभित सी हो गइं। उन्होंने जैविक खाद से तैयार अनार का फल देखकर पूछा कि क्या यह इतना ही बड़ा होता है। इसके बाद अचार की सुगंध से अविभूत होकर उन्होंने पूछा कि क्या ये सभी अचार मैनपुरी में ही बनते हैं? 

राज्यपाल आनंद बेन पटेल के कृषि विज्ञान केंद्र मैनपुरी के भ्रमण के दौरान पूछे गए प्रश्न पर किसान कौशलेंद्र ने बताया कि अब फसल अंतिम चरण में है, फल तो इस से भी बड़े आए थे। राज्यपाल को किसान वीरेंद्र सिंह ने हल भेंट किया। इस दौरान उन्होंने स्टाल पर सजाए गए विभिन्न प्रकार के अचार और अन्य उत्पादों की भी जानकारी ली। पूछा, यह क्या यही बनते हैं। इसके बाद में राज्यपाल ने महिला और पुरुष किसानों से संवाद किया। इसके अलावा जिले में वह आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को किट और अन्य सामान का वितरण भी वे करेंगीं। आशा, प्रधानों को पुरस्कार देंगी। कृषि विज्ञान केंद्र में महिला और पुरुष किसानों से उनकी दोगुनी आय का राज जानेंगी। सामूहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को आशीर्वाद फिलहाल वे दे रही हैं। 

बता दें कि राज्यपाल यहां ला टनल पाली हाउस, पोषक वाटिका, फल-वृक्ष मातृ खंड, वर्मी कंपोस्ट, नैडेफ कंपोस्ट, कुक्कुट पालन इकाई, औषधि वाटिका यूनिट को देखेंगी। इसी दौरान वह मृदा परीक्षण प्रयोगशाला और मौसम वेधशाला का भी भ्रमण करेंगी।

कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम के बाद राज्यपाल जागीर ब्लाक के गांव कछपुरा पहुंचेंगीं। यहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा और कुछ प्रधानों को बेहतर काम करने के लिए सम्मानित करेंगी। आंगनबाड़ी के बच्चों को भी किट आदि सामान बांटेगी। उडान प्रतियोगिता के बेसिक स्कूलों के बच्चों को पुरस्कार देंगी। इस दौरान वह ब्लाक के प्रधानों से संवाद भी करेंगी। संवाद में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। दोपहर में राज्यपाल शहर के शीतला धाम में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। इस कार्यक्रम में 80 नवयुगलों की शादी का कार्यक्रम होगा। इसके बाद ट्रांजिट हास्टल में दस प्रगतिशील किसानों और कुष्ठ व टीबी प्रभावित बच्चों से भी मुलाकात प्रस्तावित है।

chat bot
आपका साथी