अच्छे कर्मों से मिलता मनुष्य योनि में जन्म

कर्मयोगी एंक्लेव में हुआ मुनि संघ का मंगल प्रवेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:35 PM (IST)
अच्छे कर्मों से मिलता मनुष्य योनि में जन्म
अच्छे कर्मों से मिलता मनुष्य योनि में जन्म

आगरा, जागरण संवाददाता। मनुष्य योनि में अच्छे कर्मों से ही जन्म मिलता है। विशेष पुण्यार्थ एवं पुण्य के बाद यह जीवन प्राप्त होता है। गुरुवार को नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, कर्मयोगी एंक्लेव कमला नगर में गुरुवार को हुई धर्मसभा में मुनि प्रणम्य सागर ने यह प्रवचन दिए।

इससे पूर्व मुनि प्रणम्य सागर और मुनि चंद्र सागर ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुआ। मुनि संघ शालीमार एन्क्लेव स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से मंगल विहार करते हुए कर्मयोगी एन्क्लेव पहुंचा। भक्तों ने मुनि संघ की अगवानी की। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन और मंगल आरती की। कर्मयोगी एंक्लेव कमला नगर के जैन समाज ने मुनि संघ को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनि प्रणम्य सागर और चंद्र सागर के प्रवचन मंदिर में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से होंगे। अशोक जैन, पवन जैन, सुमेर पांड्या, दीपक जैन, राजकुमार जैन, अंकुश जैन, संजीव जैन, समकित जैन, शुभम जैन मौजूद रहे।

रथयात्रा के साथ ताजगंज पहुंचा मुनि संघ

आगरा: मुनि वीर सागर, विशाल सागर और धवल सागर ससंघ के सानिध्य में पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर, ओल्ड ईदगाह कालोनी से नवनिर्मित रजतमयी प्रतिमाओं को रथ में विराजमान कर ताजगंज ले जाया गया। बैंडबाजों के साथ रथ यात्रा छोटा बाजार ताजगंज स्थित पा‌र्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची, जहां मुनि संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। रथयात्रा व मुनि संघ की अगवानी को ताजगंज जैन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नतमस्तक होकर मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा एवं मुनश्री की मंगल आरती की। शनिवार सुबह सात बजे से नवनिर्मित प्रतिमाओं का मस्तकाभिषेक होगा। अध्यक्ष संजय जैन, महामंत्री संजय बाबू जैन, विजय कुमार जैन, योगेश जैन, शुभम जैन, सपना जैन, मीरा जैन आदि मौजूद रहीं। (वि.)

chat bot
आपका साथी