सोने के दाम में गिरावट, सराफा बाजार में चमक

फरवरी में सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम आयी 2250 रुपये की गिरावट दम कम होने से सराफा बाजार में बढे़ ग्राहक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:30 PM (IST)
सोने के दाम में गिरावट, सराफा बाजार में चमक
सोने के दाम में गिरावट, सराफा बाजार में चमक

आगरा, जागरण संवाददाता। सोने की कीमतों में लगातार गिरावट से सराफा बाजार और ज्वेलरी शोरूम पर रौनक बढ़ गई है। लोग आने वाले सहालग के लिए अभी से खरीदारी कर रहे हैं। फरवरी माह में सोने के दाम में प्रति 10 ग्राम 2250 रुपये कम हुए हैं।

बजट के बाद से सोने दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है। पिछले आठ दिन में सोने के भाव में दाम में प्रति 10 ग्राम 500 रुपये की कमी आई है। फरवरी माह की बात करें तो सोने पर प्रति 10 ग्राम 2250 रुपये कम हुए हैं। एक फरवरी को हाजिर बाजार में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50,250 रुपये थी। इसके बाद सोने के दाम कम होते गए। 28 फरवरी को सोना 48,000 प्रति 10 ग्राम रहा। इस तरह फरवरी में सोने की कीमत में 2250 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुई। सोने की कम होती कीमत का असर सराफा बाजार में देखने को मिल रहा है। सराफा बाजार चौबेजी का फाटक स्थित बंसल अर्नामेंट के रिकू बंसल का कहना है कि सोने की कीमत में कमी से बाजार में ग्राहक बढ़े हैं। आने वाले सहालग के लिए लोग अभी से खरीदारी कर रहे हैं। एमजी रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम के संचालक अनुराग बंसल का कहना है कि बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम करने का असर सोने की कीमत पर पड़ा है। कीमत कम होने से सहालग के लिए खरीदारी हो रही है। लोग निवेश के लिए भी सोने के सिक्के खरीद रहे हैं।

लोगों को लंबे समय से सोने के भाव कम होने का इंतजार था। जिस तरह सोने के दाम बढ़े थे उससे लोगों के लिए सोना खरीदना सपने के समान हो गया था।

chat bot
आपका साथी