देहात अंचल में घरों में हुआ देवी का पूजन

अंबे.. तू है जगदंबे काली जय दुर्गे खप्पर वाली से गूंजे ग्रामीण इलाके मंदिरों में किए गए हवन। कोरोना वायरस से मुक्ति को देवी से की प्रार्थना

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:20 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:20 AM (IST)
देहात अंचल में घरों में हुआ देवी का पूजन
देहात अंचल में घरों में हुआ देवी का पूजन

जेएनएनए आगरा। शारदीय नवरात्र में शुक्रवार को सप्तमी तो कहीं अष्टमी पूजन किया गया। घरों में देवी की उपासना की गई। वहीं मंदिरों में हवन-पूजन करके कोरोना से मुक्ति के लिए दुर्गा भवानी से प्रार्थना की गई। फतेहपुर सीकरी के बड़ी बगीची स्थित कैला देवी मंदिर, कादउवार, रामकृष्ण कालोनी, इस्लामगंज, नगला मालियान, इंद्रपुरी कालोनी, खिड़की आगा, सराय मारूफ आदि में देवी के पंडाल सजाए गए। जयश्रीराम मंदिर पर आचार्य लवकुश पाठक एवं महाराज हरिदास ने पूजन व हवन किया। कैला देवी मंदिर पर पंण् राजेश शर्मा ने देवी की पूजा कराई। फूल बंगला सजाया व छप्पन भोग लगाया गया। नेमीचंद गर्ग, मदनगोपाल गर्ग, गोविंद प्रसाद गोयल, हनी गोयल, सुनील गोयल, प्रमोद सिंघल, सुनील जायसवाल, गौरव गर्ग, प्रदीप गर्ग आदि मौजूद रहे।

फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कन्या पूजन किया। शिशुपाल, अभिषेक, राखी यादव, योगेश मिश्रा, गिरिराज किशोर, अंकित, निक्की पाराशर, मुन्नालाल त्यागी आदि मौजूद रहे।

शमसाबाद के जारौली टीला स्थित देवी मंदिर को भक्तों ने फूलों से सजाया। माता के सामने छप्पन भोग भी लगाए। मंदिर के महंत लोकेश नंद महाराज पूजन कराया। उन्होंने अपील की कि नौ दिन पूजा करने के बाद देवी प्रतिमा का विसर्जन नहीं करना चाहिए। उन्हें सुरक्षित स्थान पर रख दें।

chat bot
आपका साथी