मारपीट कर झाड़ियों में फेंकी गई लड़की की मौत, मुकदमा दर्ज

सोमवार सुबह बच्‍ची ने उपचार के दौरान तोड़ दिया दम। रविवार शाम हालत बिगड़ने पर वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया था। पीड़िता के स्वजन अभी तक नहीं मिले हैं। लड़की को पिलाई थी शराब और दी थीं नशे की गोलियां।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:26 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:26 PM (IST)
मारपीट कर झाड़ियों में फेंकी गई लड़की की मौत, मुकदमा दर्ज
झाड़ियों में फेंकी गई लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई।

आगरा, जागरण संवाददाता। केंद्रीय कारागार के पास शनिवार शाम को झाड़ियों में फेंकी गई लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह वेंटिलेटर पर रखी गई थी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। अब इस मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। पीड़िता के स्वजन अभी तक नहीं मिले हैं।

भगवान टाकीज के पास फुटपाथ पर रहने वाली लड़की को शनिवार को परिचित युवक अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उसे केंद्रीय कारागार के पास बेहोशी की हालत में फेंका गया। महफूज संस्था के समन्वयक नरेश पारस ने एसएसपी को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी थी। इस पर पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। कद काठी से उसकी उम्र 15 वर्ष लग रही थी। मगर, पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने बयान में अपनी उम्र 22 वर्ष का बताई है। पुलिस का दावा है कि मेडिकल रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई थी उसने बयान दिया कि परिचित गणेश और मोहन नामक युवक उसे ले गए थे। उसके साथ मारपीट की। नशे की गोलियां खिलाई। शराब पिला दी थी। ऐसे में हालत बिगड़ने पर फेंक कर भाग गए थे। पुलिस ने गणेश को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ लोहामंडी रितेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की सोमवार सुबह मौत हो गई। स्वजन की तलाश की जा रही है। आरोपित दूसरा युवक नहीं मिला है। उसकी भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी