मां की गोद से उछलकर मैक्स के नीचे आई आठ माह की बच्ची, मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर बिचौला के पास हादसा मां की हालत गंभीर पिता भी हुए चोटिल अन्य हादसे में एंबुलेंस का चालक चोटिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:30 AM (IST)
मां की गोद से उछलकर मैक्स के नीचे आई आठ माह की बच्ची, मौत
मां की गोद से उछलकर मैक्स के नीचे आई आठ माह की बच्ची, मौत

जागरण टीम, आगरा: अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसकी मां गंभीर रूप से घायल व पिता चोटिल हो गए। अन्य हादसे में एंबुलेंस का चालक चोटिल हो गया।

फतेहाबाद: क्षेत्र के गांव रूंधीवाई निवासी हरेंद्र सिंह शुक्रवार सुबह 10 बजे अपनी पत्‍‌नी रीना और आठ माह की बेटी अनुष्का के साथ बाइक से अपनी ससुराल भटा की पीपरी से घर लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर ग्राम बिचौला के पास पीछे से दूध ले जा रही मैक्स ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान अनुष्का मां की गोद से उछलकर मैक्स के नीचे आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रीना गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं हरेंद्र चोटिल हो गए। हादसे के बाद चाक मैक्स को छोड़ भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

खंदौली: यमुना एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज पर शुक्रवार सुबह आठ बजे आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही एंबुलेंस घने कोहरे के कारण डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सतीनगर, एत्माद्दौला निवासी चालक कृष्णा चोटिल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया।

किरावली में अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ की नारेबाजी

जागरण टीम, आगरा। एसडीएम किरावली सुमित सिंह की कथित रूप से विवादास्पद कार्यशैली के खिलाफ आदोलित चल रहे अधिवक्ता ने शुक्रवार को एसडीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तहसील मुख्यालय पर विरोध के बाद एसडीएम ने पुलिस को बुला लिया।

अधिवक्ताओं ने सामूहिक रूप से ऐलान कर कहा कि अधिवक्ता अब पीछे नहीं हटेंगे। एसडीएम के खिलाफ चल रही लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। महासचिव मोरध्वज सिंह इंदौलिया ने कहा कि एसडीएम द्वारा भ्रष्ट पेशकार भूपाल सिंह को लगातार संरक्षण प्रदान किया जा रहा है। एसडीएम और पेशकार का तहसील से स्थानातरण होने तक आदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आदोलन की अगली कड़ी में जनप्रतिनिधियों और आम जनता को जोड़ा जाएगा। अनेक सिंह वर्मा, भोगीराम वर्मा, ताराचंद इंदौलिया, रूप नारायण गुप्ता, मोहनलाल शर्मा, देवेंद्र इंदौलिया, प्रदीप दीक्षित, जगदीश मित्तल, नरेश राजपूत मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी