छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

शांति भंग में जेल भी जा चुका है आरोपित युवक। युवती के हाथ में थमा गया था जहर की पुडि़या।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:58 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:58 PM (IST)
छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे दंग
छेड़छाड़ से परेशान होकर युवती ने उठाया ऐसा कदम, जानकर रह जाएंगे दंग

आगरा, जेएनएन। एंटी रोमिया, डायल 100, महिला सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण जैसी बातें उस वक्‍त बेमानी हो गईं जब एक युवती ने छेड़छाड़ से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। अब पुलिस ने आरोपति के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया हे लेकिन वो तो दुनिया छोड़ ही चुकी है। 

फीरोजाबाद के थाना टूण्डला के गांव नगला सोना में एक युवती ने रविवार सुबह जहर खा लिया। परिजन उसे स्‍थानीय अस्‍पताल लेकर दौड़े जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया लेकिन आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार एक शोहदा युवती को आए दिन परेशान करता था। युवती ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो वे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उसे शांति भंग में जेल भी भेज दिया लेकिन उसके होश ठिकाने नहीं आए। जेल से छूटने पर वाे युवती को पहले से अधिक परेशान करने लगा। एक दिन युवती ने उसे आत्महत्या की धमकी दे दी। इस पर वो युवती के हाथ में जहर की पुड़िया थमाकर चला गया। उसी जहर की पुडि़या का सेवन युवती ने रविवार को कर लिया। परिजनों ने अब आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। 

chat bot
आपका साथी