कोरोना से बचाव को गिलोय का सेवन फायदेमंद

गुड़-घी गिलोय और तुलसी के पत्तों का सेवन काफी कारगर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 11:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 11:59 PM (IST)
कोरोना से बचाव को गिलोय का सेवन फायदेमंद
कोरोना से बचाव को गिलोय का सेवन फायदेमंद

आगरा, जागरण संवाददाता।

कोरोना काल में आयुर्वेदिक उपायों से आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। संक्रमण से बचाने में अदरक व गिलोय का सेवन फायदेमंद है।

होम्योपैथी चिकित्सक डा. पार्थ सारथी शर्मा ने बताया कि कोरोना से लड़ने के लिए आपकी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए और ऐसे में अदरक, गुड़-घी, गिलोय और तुलसी के पत्तों का सेवन काफी कारगर हो सकता है। उन्होंने बताया कि अदरक मौसमी संक्रमण से बचाता है वहीं गिलोय, तुलसी और गुड़ से इम्यूनिटी मजबूत होती है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का सेवन आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है। सुबह तुलसी की पत्तियां खाएं। तुलसी की चाय, काढ़ा पिएं। शोध में ये पाया गया है कि तुलसी विटामिन ए, डी, आयरन, फाइबर से भरपूर है। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है। खास तौर पर सर्दी-खांसी में ये काफी कारगर साबित होती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी का सेवन करने से भी आपको कई परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिलेगी। ये रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार होता है। पेट के लिए काफी लाभदायक है। काढ़ा बनाकर पीना सबसे ज्यादा असरदार होता है। घी और गुड़ से आपको कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने में काफी मदद मिलेगी। लंच के बाद इसका सेवन करें। एक चम्मच घी में गुड़ मिलाकर खाएं। गुड़ में कई तरह के एंटी आक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होता है। उन्होंने बताया कि शहद और अदरक दोनों का सेवन आपकी इम्यूनिटी में इजाफा करने में अहम भूमिका निभाता है। एक चम्मच शहद में थोड़ा सा अदरक मिलाएं। थोड़ी काली मिर्च मिलाकर सेवन करें। रोजाना सुबह पीना फायदेमंद होगा। उन्होंने बताया कि आम और स्ट्राबेरी दोनों ही फल शरीर में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कारगर साबित होते हैं। इनमें एंटी आक्सीडेंट की मात्रा पाई जाती है, जो मुख्य रूप से इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है। इसलिए ये ड्रिक कोरोना काल में काफी फायदा पहुंचाएगी।

chat bot
आपका साथी