जगह-जगह कूड़े के ढेर, कदम-कदम पर जलभराव

हाल-ए-संजय प्लेस कई बार शिकायतों के बाद भी नहीं हो पाया समस्याओं का समाधान लाखों खर्च करने के बाद भी सीवर समस्या से नहीं मिल पाई निजात

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 10:30 PM (IST)
जगह-जगह कूड़े के ढेर, कदम-कदम पर जलभराव
जगह-जगह कूड़े के ढेर, कदम-कदम पर जलभराव

आगरा, जागरण संवाददाता। संजय प्लेस को शहर का हृदय कहा जाता है। मुख्य व्यवसायिक केंद्र है। इसके बावजूद यहां जनसमस्याओं का अंबार है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सड़कें जर्जर हैं, इनमें गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इसकी वजह से कदम-कदम पर जलभराव है। सीवर की समस्या का भी अब तक समाधान नहीं हो सका है।

संजय प्लेस में बड़े-बड़े शोरूम के साथ ही तमाम निजी कंपनियों के कार्यालय हैं। हजारों लोगों का प्रतिदिन यहां आना-जाना रहता है। इसके बावजूद इस प्रमुख बाजार की लगातार उपेक्षा हो रही है। हर रोज कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसकी वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रह जाते हैं। बारिश के दिनों में इनसे बदबू आने लगती है। इससे आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी होती है। इससे उनका व्यवसाय प्रभावित होता है। यहां हैं समस्याएं

. आयकर भवन के पास सीवर की समस्या।

. पुलिस चौकी के सामने सड़क पर गंदगी के ढेर।

. सेंट पीटर्स स्कूल के सामने के ब्लाक में जर्जर सड़कें।

. मुख्य मार्गों पर सीवर की समस्या। बोले व्यापारी

नगर निगम ने 30-32 लाख रुपये की लागत से सीवर समस्या के समाधान के लिए काम किया था लेकिन, समस्या जस की तस बनी हुई है। पता नहीं नगर निगम ने क्या काम किया।

हिरेन अग्रवाल, सचिव, संजय प्लेस वेलफेयर एसोसिएशन कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं लेकिन, गंदगी और जलभराव की समस्या से अब तक संजय प्लेस को मुक्ति नहीं मिल सकी है

आरएस सेंगर संजय प्लेस इस शहर का केंद्र बिदु है। इसके बावजूद यहां जनसमस्याओं का अंबार है। शिकायतों के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।

विनय मित्तल मुख्य सड़क को छोड़कर संजय प्लेस क्षेत्र की अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं।यहां कई-कई दिन तक जलभराव रहता है।कोई सुनने वाला नहीं।

प्रज्ञान शर्मा

chat bot
आपका साथी