मध्य गंगा कैनाल से कभी भी ठप हो सकती है गंगाजल की आपूर्ति, आगरा में होगा पानी का संकट

गंगाजल में मिट्टी की मात्रा में तेजी से हुई बढ़ोतरी पांच नवंबर तक के लिए बंद है अपर गंगा कैनाल हो रही सफाई। 40 घंटे के बाद शुक्रवार सुबह चालू हुए सिकंदरा के दोनों प्लांट 210 एमएलडी पानी की हुई आपूर्ति।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:45 PM (IST)
मध्य गंगा कैनाल से कभी भी ठप हो सकती है गंगाजल की आपूर्ति, आगरा में होगा पानी का संकट
आगरा में गंगाजल की आपूर्ति कभी भी ठप हो सकती है।

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर की जलापूर्ति को किसी भी समय झटका लग सकता है। मध्य गंगा कैनाल से कभी भी जलापूर्ति ठप हो सकती है। शुक्रवार को गंगाजल में मिट्टी की मात्रा में दस गुना बढ़ोतरी हो गई। अधिक मिट्टी आने से गंगाजल की आपूर्ति को तेजी से कम किया जा रहा है। अपर गंगा कैनाल 15 अक्टूबर से पांच नवंबर तक बंद है। कैनाल की सफाई हो रही है। इसी के चलते मध्य गंगा कैनाल से शहर को पानी मिल रहा है। 40 घंटे के बाद सिकंदरा स्थित एमबीबीआर और गंगाजल प्लांट को चालू किया गया। दोनों प्लांट से 210 एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई।

शहर को हर दिन पालड़ा झाल बुलंदशहर से 350 एमएलडी गंगाजल मिलता है। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में 200 और गंगाजल प्लांट सिकंदरा में 150 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति होती है। पालड़ा झाल में अपर गंगाजल कैनाल से पानी पहुंचता है। सिंचाई विभाग की टीम कैनाल की सफाई कर रही है। इसके चलते पांच नवंबर तक के लिए कैनाल को बंद कर दिया गया है। शहर को अब मध्य गंगा कैनाल से गंगाजल मिल रहा है। बारिश के चलते कैनाल में मिट्टी की मात्रा तेजी से बढ़ गई है। जल संस्थान के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 350 के बदले 290 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति हुई। शोधन के बाद भी मटमैले पानी की आपूर्ति शहर के अधिकांश क्षेत्रों में हुई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी