आगरा के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के खाते से जामताड़ा के गैंग ने निकाली थी रकम

राजस्थान पंजाब के खातों में ट्रांसफर की रकम। इसके बाद जामताड़ा के साइबर शातिर ने अपने खाते में ट्रांसफर कराई रकम। साइबर सेल को एक खाता धारक से मिला सुराग। झारखंड जाएगी पुलिस की टीम। सेवानिवृत पुलिसकर्मियों से लेखाधिकारी बनकर की थी ठगी।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:54 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:54 PM (IST)
आगरा के सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के खाते से जामताड़ा के गैंग ने निकाली थी रकम
जामताड़ा के गैंग ने आगरा के पुलिसकर्मियों के खाते से रकम पार की थी।

आगरा, जागरण संवाददाता। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से लेखाधिकारी बनकर ठगी करने वाले जामताड़ा के साइबर शातिर हैं। साइबर सेल की जांच में गैंग के बारे में सुराग मिले हैं। उसने एक बैंक खाते की मदद से साइबर शातिर के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस की टीम वहां जाने की तैयारी कर रही है।

सेवा निवृत प्रोन्नत उप निरीक्षक को साइबर शातिरो ने लेखाधिकारी बनकर फोन किया था। उनके खाते के बारे में जानकारी करने के बाद 96 हजार रुपये निकाल लिए थे।इसके बाद गिरोह ने सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारी के खाते से 26 लाख रुपये निकाले। इसकी जांच साइबर सेल को दी गई थी। उसने जांच में पाया कि साइबर शातिरों ने फर्जी आइडी पर लिए गए नंबराें से काल किए थे।

रेंज साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश कुमार कुमार सिंह ने बताया कि रकम जामताड़ा के गैंग ने निकाली थी। इसे राजस्थान और पंजाब के खातों में ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद रकम को झारखंड के जामताड़ा के एक खाते में भेेजी गई थी। इसके बाद उसे एटीएम से निकाल लिया गया। पुलिस को जांच में एक खाते की जानकारी मिली है। जो कि जामताड़ा के ही एक साइबर शातिर का है।उसकी गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

कस्टमर केयर पर फोन करते ही खाते से निकल गए 92 हजार रुपये

गूगल से खोजे कस्टमर केयर नंबर पर बात करते ही युवक के खाते से 92 हजार रुपये साइबर शातिर ने निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर सेल में ठगी की शिकायत की।

कमला नगर थाने के बल्केश्वर स्थित लोहिया नगर निवासी मोहित शर्मा धोखाधड़ी के शिकार हुए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके बचत खाते से कुछ रकम कट गई थी। इसके बारे में जानने के लिए उन्होंने गूगल से बैंक के कस्टमर केयर का टोल फ्री नंबर लिया।उस नंबर पर बात की कहा गया कि उनके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहे हैं।उसे खोलने के एक घंटे बाद खाते से संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

लिंक को खोलने के आधा घंटे बाद उनके मोबाइल पर खाते से 92 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इस पर वह बैंक गया, अपना खाता बंद कराया। खाते से निकाली गई रकम के बारे में जानकारी की। यह रकम बिहार के किसी खाते में स्थानांतरित हुई है। पीड़ित ने कमला नगर थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने इसे साइबर सेल भेजा है।

chat bot
आपका साथी