Crime in Agra: आगरा में टप्पेबाजी करने आते थे मुंबई के ठग, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Crime in Agra एमएम गेट इलाके में धौलपुर के व्यापारी से की थी एक लाख रुपये की टप्पेबाजी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से गैंग तक पहुंची पुलिस एक आरोपित को दबोचा। पकड़ा गया आरोपित अख्तर है। वह मुंबई में ठाणे का रहने वाला है।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 04:39 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 04:39 PM (IST)
Crime in Agra: आगरा में टप्पेबाजी करने आते थे मुंबई के ठग, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
आगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा मुंबइ का ठग।

आगरा, जागरण संवाददाता। मुंबई के ठग आगरा में टप्पेबाजी करने आते थे। पुलिसकर्मी बनकर चेकिंग के नाम पर लोगों की रकम टप्पेबाजी करके ले जाते थे। शिकार की तलाश में शहरों और राज्यों मे घूमने वाला गिरोह उसके जाल में फंसते ही रकम लेकर मुंबई भाग जाता था। गिरोह ने एमएम गेट इलाके में धौलपुर के एक व्यापारी से चेकिंग के नाम पर एक लाख रुपये हड़प लिए। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग से पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी ग्रामीण पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया पकड़ा गया आरोपित अख्तर है। वह मुंबई में ठाणे का रहने वाला है। आरोपित ने 29 दिसंबर 2019 को धौलपुर के ग्लास एवं एल्युमिनियम व्यापारी सुनील कुमार को अपना निशाना बनाया था। व्यापारी कारोबार के सिलसिले में आगरा आए थे। वह राजामंडी से रिक्शे में बैठकर फव्वारा बाजार जा रहे थे। रास्ते में उन्हे गिरोह के सदस्य ने रोक लिया। व्यापारी से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है। नए साल पर बदमाश घूम रहे हैं। जो भी रुपये हैं उसे बैग में रख लो। इसके बाद आरोपित तलाशी लेने लगे।

गैंग को तलाशी में व्यापारी के पास 50- 50 हजार रुपये की दो गड्डी मिलीं। उन्हें बैग में रखने की कहा। तभी ठग का दूसरा साथी वहां आ गया। उसने व्यापारी को बातों में उलझाकर रुपये निकाल लिए। कुछ दूर जाने पर व्यापारी को रकम निकाले जाने का पता लगा। उसने एमएम गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। एक बाइक पर आए ठगों की फुटेज उसे मिल गई। जबकि दूसरी बाइक पर तीन और ठग थे। तीन किलोमीटर दूर एक कार के पास बाइक सवार गए थे। कार महाराष्ट्र के नंबर की थी। इस पर महाराष्ट्र पुलिस से मदद मांगी गई। का कार का नंबर मुंबई का निकला।

एसपी ग्रामीण ने बताया आरोपित अख्तर बेग को मुंबई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि गिरोह में सात-आठ लोग हैं। वह सभी अलग-अलग राज्यों में वारदात करते हैं। उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हीैं। गैंग ने कुछ दिनों पहले ही कासगंज में भी एक वृद्ध को ठगी का शिकार बनाया था। एसपी के मुताबिक गिरोह के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी