फीरोजाबाद में पैदल जुलूस में बिदका बैल, बैलगाड़ी पलटने पर चोटिल होने से बचे अक्षय यादव

पूर्व सांसद के नेतृत्व में सुभाष तिराहा से रसूलपुर थाने तक किया था प्रदर्शन। कार्यकर्ताओं ने खींची कार बैलगाड़ी पर नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी। जुलूस में शामिल जिस बैलगाड़ी पर सवार थे पूर्व सांसद अक्षय यादव। उसी का एक बैल भाग निकला और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।

By Prateek GuptaEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 04:18 PM (IST)
फीरोजाबाद में पैदल जुलूस में बिदका बैल, बैलगाड़ी पलटने पर चोटिल होने से बचे अक्षय यादव
फीरोजाबाद में जुलूस के दौरान बैलगाड़ी का बैल निकलने पर संतुलन खो बैठे अक्षय यादव।

आगरा, जेएनएन। सरकार के खिलाफ पैदल मार्च के जरिए समाजवादी पार्टी ने शहर में शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शनिवार को सुभाष तिराहा से रसूलपुर थाने तक गए। यहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसी दौरान जुलूस में शामिल एक बैलगाड़ी का बैल बिदक गया और भाग निकला। बैलगाड़ी पर सवार कार्यकर्ता अचानक गिरे। इस दौरान पूर्व सांसद अक्षय यादव भी चोटिल होने से बच गए।

पेट्रोल डीजल तथा अन्‍य सामानों पर महंगाई के खिलाफ विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सपा सक्रिय हो गई है। महंगाई, कानून व्यवस्था और कृषि कानूनों को मुद्दा बनाकर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को दोपहर 11.45 बजे पूर्व सांसद के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। जो कंपनी बाग, छिंगामल बाग, घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, छोटा चौराहा, नालंबदान होते हुए रसूलपुर थाने तक गया। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कार्यकर्ता कार खींचकर ले गए तो बैलगाड़ी पर नेता निकले। वहीं ट्रैक्टर में महिला कार्यकर्ता तख्तियां लेकर नारे लगा रहीं थीं। पूर्व सांसद ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम अब रोज बढ़ रही है। इससे हर कोई प्रभावित हो रहा है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार आंख, कान बंद करके बैठी है। किसान, जवान सब परेशान हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, एमएलसी डा. दिलीप यादव, पूर्व एमएलसी असीम यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, डा. संजय यादव, इंजीनियर सचिन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, महानगर अध्यक्ष राजू जर्रार, शिव प्रताप यादव, खालिद नसीर, कमलेश यादव, आदर्श यादव धन्नू, राममोहन यादव पिंकी, योगेश गर्ग, जगमोहन यादव, अब्दुल वाहिद, इंद्रजीत सिंह वर्मा, महबूब अली, हनीफ खाकसार आदि उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं से वजन से बिफरे बैल, उलट गई गाड़ी

पैदल मार्च में कार्यकर्ता ट्रैक्टर और बैलगाड़ी लेकर आए थे। सुभाष तिराहा से पूर्व सांसद और कुछ वरिष्ठ नेता बैलगाड़ी पर खड़े होकर चलना शुरू हुए। थोड़ा आगे बढ़ने पर कई कार्यकर्ता एक साथ चढ़े तो बैल बिफर गया। एक बैल के निकलकर भागने से बैलगाड़ी का अगला हिस्सा ऊपर उठ गया, जिससे नेता एक के ऊपर एक गिरे और अफरातफरी मच गई। पूर्व सांसद बाल बाल बचे। हालांकि तत्काल दूसरे बैल को हटाकर स्थिति संभाल ली गई। इसके बाद सभी पैदल गए।

chat bot
आपका साथी