पूर्व विधायक ठा. सूरज पाल हुए भाजपाई

फतेहपुर सीकरी से दो बार रह चुके हैं विधायक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:38 PM (IST)
पूर्व विधायक ठा. सूरज पाल हुए भाजपाई
पूर्व विधायक ठा. सूरज पाल हुए भाजपाई

आगरा, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा अपना कुनबा बड़ा करने में लगी है। दूसरे दलों में सेंध लगाई जा रही है, तो आने वालों को भी स्वीकारा जा रहा है। बसपा से दो बार विधायक रह चुके, ठा. सूरज पाल ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने रविवार को लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इससे आगरा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 और 2012 में बसपा से विधानसभा चुनाव जीतने वाले ठा. सूरज पाल ने वर्ष 2019 में नीले खेमे को छोड़ दिया था। वे फतेहपुर सीकरी से लोकसभा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन बसपा ने गुड्डू पंडित को मैदान में उतार दिया था। उनका कहना था कि पार्टी के समर्पित सिपाही के रूप में काम करने के बाद भी बाहरी व्यक्ति को थोपना उचित नहीं है। इसके बाद वे कांग्रेस नेता राजबब्बर के समर्थन में आ गए थे, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता नहीं लेने का दावा किया था। लोकसभा चुनाव के बाद उनके कई बार फिर से बसपाई होने की चर्चा चली थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वे लंबे समय से भाजपा के संपर्क में भी थे। प्रमुख मंच नहीं मिलने के कारण देरी हो रही थी। रविवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने उन्हें पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके सदस्यता ग्रहण करने के बाद कई जनप्रतिनिधियों ने चितन शुरू कर दिया है, तो अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी जहां से लड़ाएगी वहां से लडूंगा चुनाव

भाजपाई होने के बाद जागरण से फोन पर हुई वार्ता में ठा. सूरज पाल ने बताया कि पार्टी से किसी तरह का कोई आश्वासन नहीं है, न ही उन्होंने कोई मांग रखी है। अगर उन्होंने जनता के बीच कुछ कमाया है, तो उसका प्रतिफल मिलेगा। आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से पार्टी जिस पर भी कहेगी उस पर चुनाव लडे़ंगे।

chat bot
आपका साथी