पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने बच्‍चों के साथ पिच पर दिखाए पुराने हाथ Agra News

कासगंज के सेंट जोसफ स्‍कूल के वार्षिकोत्‍सव में चेतन शर्मा पहुंचे। छात्राेें को भाषण के साथ क्रिकेट खेलकर भी दी प्रेरणा।

By Tanu GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:44 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:44 PM (IST)
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने बच्‍चों के साथ पिच पर दिखाए पुराने हाथ Agra News
पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने बच्‍चों के साथ पिच पर दिखाए पुराने हाथ Agra News

आगरा, जेएनएन। 1983 विश्‍व कप में स्‍वर्णिम इतिहास लिखने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का महत्‍वपूण अंग रह चुके चेतन शर्मा जब स्‍कूली छात्रों से मिले तो पुराने दिनों में फिर से खो गए। पिच पर पुराने हाथ्‍ा दिखाने के साथ उन्‍होंने छात्रों का उत्‍साहवर्धन भी किया।

शनिवार को पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा कासगंज के सेंट जोसफ स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्‍य अतिथ‍ि पहुंचे थे। यहां बच्‍चों का हौंसला बढ़ाते हुए चेतन शर्मा ने कहा कि खेलकूद के साथ बच्चे पढ़ाई लिखाई जरूर करे। उन्‍होंने कहा कि दस लाख बच्चे क्रिकेट खेलते है, लेकिन 300 ही मुकाम तक पहुंचते है। वर्ल्ड कप 1983 को याद करते हुए कहा कि उस मैच में मेरी हैट्रिक भी थी, लेकिन लोग जावेद मियांदाद के छक्के को याद रखते है। कासगज की हरियाली के मुरीद होते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि दिल्ली में सांस लेना भी मुश्किल है। आठ दिन से वहां धूप नही देखी है।  

chat bot
आपका साथी